घूसखोरी में गिरफ्तार हुए 'मिस्टर इंडिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार मिस्टर इंडिया व एक बार एशियन चैंपियन बॉडी बिल्डर रह चुके सुहास मधुकर खामकर को ठाणे की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खामकर को राज्य सरकार ने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए पनवेल में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त किया था। खामकर ने एक जमीन के प्रकरण में संबंधित व्यक्ति का नाम सरकारी दस्तावेज में चढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी।
इसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने नायब तहसीलदार खामकर और उसके सहयोगी को रंगेहाथ पकड़ा गया। कोल्हापुर निवासी खामकर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में कई बार देश व महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर चुका है और कई खिताब अपने नाम कर चुका है। इसके पहले वह सेंट्रल रेलवे में टिकट कलक्टर भी रह चुके हैं।
नायब तहसीलदार के पद पर थे नियुक्त
'मिड डे' के अनुसार, एक व्यक्ति ने 30 जून को एक जमीन के सिलसिले में तहसीलदार से मुलाकात की। वह चाहता था कि उस जमीन के और डिटेल मिल जाएं। इस तरह के डिटेल रेवेन्यू डिपार्टमेंट के पास होते हैं।
तहसीलदार ने उसे खामकर के पास भेज दिया। खामकर ने उसे अपने खास आदमी गणेश के पास भेज दिया जिसने काम जल्दी करवाने के एवज में 60,000 रुपये मांगे। उस व्यक्ति ने घूस देने की बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी।
ब्यूरो ने उसे 50,000 रुपये में मामला तय करने को कहा। खामकर इस जाल में फंस गए। वह सोमवार को 4 बजे दोपहर वहां उससे मिले। उस व्यक्ति ने ज्योंही 50,000 रुपये खामकर के खास आदमी गणेश को दिए, ब्यूरो के अधिकारियों ने उसे और खामकर को रंगे हाथों पकड़ लिया।