{"_id":"bafa6edfce0c41d860663737eeb2b9ab","slug":"mp-son-arrested-for-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में फायरिंग करने पर सांसद का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नशे में फायरिंग करने पर सांसद का बेटा गिरफ्तार
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 02 Nov 2013 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के हंडिया में भदोही के बसपा सांसद गोरखनाथ पांडेय के बेटे आनंद पांडेय को शुक्रवार रात पुलिस ने ढाबा में मारपीट और फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि शराब के नशे में उसने ढाबा के वेटर और मालिक से झड़प के बाद गोली चला दी थी। खबर पाकर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर हंडिया ने उसकी रिवाल्वर भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
किराए की कार के साथ ही पुलिस ने ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे भदोही लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गोरखनाथ पांडेय का पुत्र आनंद पांडेय कार से बरौत कस्बे के पास जीटी रोड स्थित राजदरबार ढाबा पहुंचा। उसके साथ एक और व्यक्ति था।
विज्ञापन
खाने-पीने के बाद जब पैसे चुकता करने की बारी आई तो आनंद ढाबा के वेटर से भिड़ गया। वेटर ने करीब आठ सौ रुपये का बिल थमाया तो उसे बुरा-भला कह दिया। ढाबा मालिक मुन्ना सिंह पहुंचे तो नशे और तैश में आनंद ने रिवाल्वर निकालकर फायर कर दिया।
सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि ढाबा मालिक से घटना की अर्जी मिलने पर आनंद के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा जाएगा।