फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother with two sons murdered

मां-बेटों की हत्या कर पाइप से लटकाया

Thu, 19 Jun 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवागढ़ (एटा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अवागढ़ (एटा) Updated Thu, 19 Jun 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
mother with two sons murdered

यूपी में एटा के गांव तोडरपुर में मंगलवार की रात घर में मंजू (25), उनके दो मासूम बेटों अनमोल (5) व अनुपम (ढाई वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शव घर में ही बने छप्पर में लोहे की पाइप से लटके मिले। तीनों के गले में प्लास्टिक की पतली रस्सी के गहरे निशान हैं, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों के शव चारपाई पर पड़े थे।

विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद तीन कमरों में भी किसी ने आग लगा दी। मंजू के भाई ने उसके पति नीरेश सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जिला फीरोजाबाद थाना जसराना के गांव नगला नथुआ निवासी लज्जाराम ने पुत्री मंजू की शादी 2006 में थाना अवागढ़ के गांव तोडरपुर निवासी नीरेश पुत्र मानसिंह के साथ की थी। नीरेश के दो पुत्र अनमोल व अनुपम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत में पति और ससुर

mother with two sons murdered

बताते हैं कि मंगलवार की शाम लगभग छह बजे पति नीरेश गांव से ही जिला फीरोजबाद के गांव विलासपुर मुस्तफाबाद गई बारात में शामिल होने अन्य लोगों के साथ गया था। घर पर पत्नी व दोनों बच्चे थे। रात लगभग दो बजे मंजू व दोनों पुत्रों के शव घर में बने छप्पर पर लोहे की पाइप पर प्लास्टिक की पतली रस्सी से लटके मिले।

ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो किसी ने तीनों के शवों को नीचे उतारकर चारपाई पर डाल दिया। वहीं, घर में बने चार कमरों में से एक में ताला लगा था, जबकि तीन कमरों में किसी ने आग लगा दी। इनमें से एक कमरे में उपले रखे थे, जबकि दो कमरों में घरेलू सामान था। आग से यह सब जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। थाना पुलिस व मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।

मृतका मंजू के भाई रवींद्र सिंह ने उसके पति नीरेश, सास भूदेवी, ससुर मान सिंह, जेठ शीलेश व वीरेश, चचिया ससुर रुकमपाल तथा दो जेठानी सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।

अवैध संबंध की वजह से हुई हत्या!

mother with two sons murdered

मंजू के भाई ने आरोप लगाया है कि नीरेश के गांव की ही एक युवती से अवैध संबंध थे। इसके चलते आए दिन उनमें झगड़ा होता था। वहीं, हिरासत में लिए नीरेश ने भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मंजू के पड़ोसी गांव के एक युवक से संबंध थे।

उधर, देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में मंजू व दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीनों की गला दबाकर हत्या करना पाया गया है।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि तीनों की हत्या 0.5 एमएम तार व रस्सी से की गई प्रतीत हो रही है। तीनों की हत्या सोते समय हुई है। पहले मंजू व उसके बाद दोनों बच्चों की हत्या की गई है। पैनल में डॉक्टर एस चंद्रा व डॉ. गौरव राजपूत थे।

पोस्टमॉर्टम में सोते समय हत्या की पुष्टि

mother with two sons murdered

देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में मंजू व दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तीनों की गला दबाकर हत्या करना पाया गया है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि तीनों की हत्या 0.5 एमएम तार व रस्सी से की गई प्रतीत हो रही है। तीनों की हत्या सोते समय हुई है।

पहले मंजू व उसके बाद दोनों बच्चों की हत्या की गई है। पैनल में डॉक्टर एस चंद्रा व डॉ. गौरव राजपूत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed