{"_id":"bdbd071058b11eeb595522393b4a5954","slug":"mother-suicide-child-domestic-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के सामने ट्रेन के आगे कूदी मां","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मासूम के सामने ट्रेन के आगे कूदी मां
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार अपराह्न 3.15 बजे शिक्षिका रूपाली (33) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रूपाली बेटे ओम(5) के साथ स्टेशन पर आई थी।
विज्ञापन
सुसाइड से पहले उसने बच्चे को ट्रैक से किनारे फेंक दिया। मौके से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर पति प्रदीप त्यागी पत्नी से मामूली कहासुनी की बात को सुसाइड का कारण बता रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस में तैनात रूपाली के पिता सतवीर प्रदीप पर मारपीट कर बेटी को घर से निकालने का आरोप लगा रहे हैं। सिहानी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रूपाली बुलंदशहर के गुलावठी के बरकतपुर में पति प्रदीप त्यागी बेटी एंजल(10) और बेटे ओम (5) के साथ रहता थी। वह एनटीटी करने के बाद निजी स्कूल में पढ़ा रही थी।
विज्ञापन
प्रदीप ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे वह ड्यूटी पर गया था। रूपाली ने एंजल को तैयार कर स्कूल भेज दिया था। सुबह नौ बजे रूपाली ओम को लेकर घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।
बकौल प्रदीप, घर से निकलने के दौरान रूपाली ने फैक्ट्री के लैंड लाइन पर उसके लिए फोन किया था, लेकिन कार्य के चलते वह बात नहीं कर सका था। करीब 3.15 पर रूपाली ने मोबाइल पर फोन किया था, इस दौरान दोनों में सामान्य बातचीत हुई थी। करीब चार बजे पुलिस ने फोन कर रूपाली केट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी।
वहीं, रूपाली के पिता सतवीर ने बताया कि बुधवार को प्रदीप ने रूपाली को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसकी सूचना रूपाली ने फोन कर बहन जौली त्यागी को दी थी। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात तक पिता ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
उधर, प्रदीप ने बताया कि सुबह घर में साफ-सफाई को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी हुई थी। इतनी बड़ी बात नहीं थी कि वह यह कदम उठा ले। प्रदीप ने बताया कि रूपाली पिछले कई वर्षों से त्वचा रोग से पीड़ित थी। उसका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था।