फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother-son ax cut a boy, who was bullied the daughter

बेटी को करता था परेशान, मां-बेटे ने कर दिए टुकड़े

Mon, 13 Apr 2015 09:25 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
mother-son ax cut a boy, who was bullied the daughter

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव में शनिवार की रात मां-बेटे ने एक युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी मां के मुताबिक मृत युवक रिंकू उनकी पुत्री को परेशान करता था। शादी के बाद भी वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

विज्ञापन


घटना के समय वह उनके घर आकर पुत्री को ससुराल से बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। धमकाने के लिए उसने पिस्टल भी निकाल ली थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मारे गए युवक के पास से पिस्टल बरामद होने पर उसके विरुद्ध कोतवाली में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृत युवक रिंकू मौर्य (27) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव निवासी राजाराम का पुत्र था। कोतवाली प्रभारी फूलपुर राजीव प्रताप सिंह की माने तो वह मनबढ़ किस्म का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निगाह गांव की युवती पर थी। इस बीच युवती की मां गुलईची देवी ने अपनी पुत्री की शादी कर दी। इसके बाद भी रिंकू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह युवती को वापस बुलाने के लिए उसके घरवालों पर दबाव बनाता था। इस मामले में पंचायत भी हुई पर थी।

हत्यारोपी मां-बेटे ने खुद को किया पुलिस के हवाले

mother-son ax cut a boy, who was bullied the daughter

शनिवार की रात रिंकू पिस्टल लेकर मां गुलईचा देवी और उनके पुत्र मनोज को धमकाने लगा। मामला हद से गुजरा तो गुलईची देवी और मनोज ने रिंकू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ हत्यारोपी मां और बेटा से बातचीत की। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मां-बेटे को गिरफ्तार कर थाने लाई।

मृत युवक की मां कौशल्या देवी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृत युवक अपराधी किस्म का था। उसकी कमर से पिस्टल बरामद होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed