{"_id":"3a40d7d497402b884cd5bec817eb851e","slug":"mother-sold-her-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी में मासूम बेटा बना रोड़ा, मां ने 40 हजार में बेचा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेम कहानी में मासूम बेटा बना रोड़ा, मां ने 40 हजार में बेचा
पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में युवा प्रेमी संग प्यार की पींगें पढ़ने वाली एक महिला द्वारा अपने जिगर के टुकड़े को 40 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम की उम्र महज 40 दिन है।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी मां ने पहले गरीबी के कारण बच्चे को बेचने की बात कही थी। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद महिला ने मामले का खुलासा किया है।
दक्षिण जिले की वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बच्चे की मां और खरीदार महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किरण ने सोनू के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों वसंतकुंज इलाके में नांगल देवत में रहते हैं। दोनों के 40 दिन का एक बेटा है।
पिछले सप्ताह बच्चा घर के बाहर रखे पालना से गायब हो गया। सोनू ने इसकी शिकायत वसंतकुंज थाना पुलिस से की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
तफ्तीश में पुलिस टीम को किरण के मोबाइल से एक मैसेज बाक्स में एक मोबाइल नंबर मिला जो सबीना नाम की महिला का था। पुलिस ने सबीना के घर पर दबिश दी और वहां से गायब बच्चे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सबीना ने पूछताछ में बताया कि, किरण ने उसे 40 हजार रुपये में बच्चे को बेचा था। पुलिस ने किरण से पूछताछ की तो उसने बताया कि गरीबी के चलते उसने बच्चे को सबीना को बेच दिया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब किरण से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, पति सोनू के साथ उसकी नहीं बनती थी। वह किसी दूसरे युवक से प्यार करती थी और उसके साथ भाग जाना चाहती थी।
ऐसे में उसका 40 दिन का बेटा उसकी प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहा था। पुलिस ने किरण और सबीना को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्चे को जुवेनाइल होम में रखवा दिया गया है।