65 हजार में मां ने कर दिया अपनी ही बेटी का सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के प्रतापगढ़ के मंझनपुर चंद रुपयों की खातिर एक मां ने अपनी कोख से जन्मी बेटी का सौदा कर दिया। शादी करने के नाम पर अपने देवर के साथ मिलकर महिला ने बेटी को गाजियाबाद के एक व्यक्ति को 65 हजार रुपये में बेच दिया। 15 दिनों तक गाजियाबाद में अधेड़ के यहां बंधक रही युवती किसी तरह भागकर रिश्तेदार के घर आ गई।
कोख को शर्मसार कर देने वाली यह घटना कोखराज इलाके की है। अभागी युवती ने सोमवार को एसपी से मिलकर अपनी मां-चाचा की काली करतूत को बयां किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसओ कोखराज को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक दो साल पहले उसके पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है। घर में वह मां, भाई और चाचा के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले मां और चाचा शादी के बहाने उसे लेकर इलाहाबाद गए। वहां बगैर शादी कराए ही उसे एक व्यक्ति के साथ भेज दिया गया।
चंद पैसों की खातिर बेटी का सौदा
वह व्यक्ति उसे लेकर गाजियाबाद चला गया। जहां वह उसे कमरे में बंधक बनाकर कई दिनों तक मनमानी करता रहा। विरोध करने पर मारपीट की गई।
युवक ने 65 हजार में उसे मां और चाचा से खरीदने की बात बताई। यह सुनते ही युवती के होश उड़ गए। वह वहां से भागने की फिराक में लग गई।
मौका पाकर वह गाजियाबाद से भाग निकली। ट्रेन पकड़कर वह कौशाम्बी अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची। उसने रिश्तेदार के घरवालों को मां और चाचा की सारी करतूत बताई।
यह सुनते ही लोग सन्न रह गए। सोमवार को रिश्तेदार के साथ मंझनपुर पहुंची युवती ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। मां और चाचा के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष कोखराज को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। युवती के आरोप कितने सही हैं इसकी पड़ताल कराई जा रही है। जांच में ही सच सामने आएगा। तफ्तीश के बाद रिपोर्ट लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।