फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother sold her 12 years old daughter in maharashtra

मां ने बलात्कारी को एक लाख में बेची बेटी

Tue, 01 Oct 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
mother sold her 12 years old daughter in maharashtra

मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है? अगर वह अपनी ही बेटी को जिस्मफरोशी के दलदल में उतार देगी तो फिर हर बेटी यही कहेगी, 'अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो।'

विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने एक महिला को अपनी 12 साल की बेटी को उस युवक से बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने कुछ माह पहले उससे रेप किया था।

विज्ञापन

उस युवक ने लड़की को पुणे के पास खेड़ में एक वेश्यालय में बेचने से पहले उसकी अस्मत लूटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर को लड़की किसी तरह उस वेश्यालय से भाग निकली। एक एनजीओ की मदद से उसने मां और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की सोलापुर के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह मई में मां के साथ बीड़ जिले के पार्ली गई थी, उस समय उससे रेप किया गया था। उसके बाद मां ने बेटी को उसी दरिंदे से एक लाख रूपए में बेच दिया।


पुलिस ने बताया कि एक लाख रुपए के लिए उस शख्स ने लड़की को  वेश्यालय में बेच दिया। वहां उसे ग्राहकों के सामने नाचने के लिए मजबूर किया गया। जब वह दोबारा वहां आया तो फिर लड़की से रेप किया। नाचने से इनकार करने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया।


फोन कर मदद मांगी

उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने सोलापुर में एक शिक्षक को फोन कर मदद मांगी। उन्होंने उसे वहां से भागकर पुलिस की मदद लेने को कहा। साथ ही पुणे के एक एनजीओ को इस घटना की जानकारी दी।


लड़की रविवार को वहां से भागकर बस से पुणे रेलवे स्टेशन पहुंच गई। फिर उसने एनजीओ से संपर्क किया। एनजीओं के सदस्य लड़की को एक पास के थाने में ले गई और मामला दर्ज कराया।


पुलिस ने उसकी मां, रेप करने वाले शख्स, जहां बेचा गया उसके मालिक और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed