फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mother sold daughter to a sex racketeer for money

पवित्र रिश्तों को कलंकित कर गईं ये तीन घटनाएं

Thu, 27 Nov 2014 04:28 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
Mother sold daughter to a sex racketeer for money

मध्य पद्रेश के इंदौर में एक व्यक्ति को सौतेली बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता की मां से कुछ महीनों पहले ही शादी की थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय राकेश के भाई की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इसके कुछ समय बाद उसने अपनी विधवा भाभी से शादी कर ली और उसकी बच्ची को भी अपना लिया।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश की नीयत बदल गई और उसने मासूम बच्ची से रेप किया। वह लगातार तीन महीने से उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसने यह घिनौनी हरकत बच्ची मां के सामने ही की। उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और ज्यादती करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़ित महिला ने अपनी बच्ची को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

5 हजार लेकर बेटी को सेक्स रैकेट में उतारा

Mother sold daughter to a sex racketeer for money

पुणे में 35 साल की एक महिला को सेक्स रैकेट चलाने वालों के हाथों अपनी बेटी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित बेटी की उम्र अब 15 याल है। उसे करीब 5 साल पहले बेचा गया था।

आरोपी मां ने बेटी को 5000 रुपए में बेचा था और इसके अलावा हर महीने 20 हजार रुपए घर भेजने की भी बात कही थी।

मिड डे के अनुसार,पुलिस ने आरोपी मां के अलावा उसकी एक साथी को गिरफ्तार किया जो मुंबई में सेक्स रैकेट चलाता है। इसकी पहचान सलमा शेख (42) के रुप में हुई है।

पांच साल पहले बच्‍ची अपनी मां के साथ मुंबई के ही एक इलाके में रहती थी लेकिन बेटी को बेचने के बाद आरोपी म‌हिला पुणे में रहने लगी। वह हर महीने 20 हजार रुपए लेने के लिए मुंबई जाती थी।

आरोपी मां की इस करतूत का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और ग्राहक बनकर पुलिस वाले वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी सलाम को गिरफ्तार कर लिया।

एचआईवी पॉजिटिव पिता ने बेटी से किया रेप

Mother sold daughter to a sex racketeer for money

गुजरात के सूरत शहर में एचआईवी से पीड़ित एक व्यक्ति को नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर पीबी सप्रा ने कहा कि 15 साल की बच्ची ने अपने 40 वर्षीय पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बच्ची ने कहा कि उसका पिता उसके साथ लगातार तीन साल से रेप कर रहा था।

आरोपी व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है। उसने दो शादियां की हैं। पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसके प‌िता ने पहली बार तब रेप किया जब वह 12 साल की थी। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर लगातार रेप किया।

पिता की हरकतों से तंग आकर बच्‍ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद दोनों ने मिलकर पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी पिता को रेप समेत अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed