{"_id":"3acf42bed8b1fd6f05de384a7666be98","slug":"mother-shot-dead-by-two-year-old-son-hindi-news-bm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने चलाई पर्स में रखी पिस्टल, मां की मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बच्चे ने चलाई पर्स में रखी पिस्टल, मां की मौत
Updated Wed, 31 Dec 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल के बच्चे के हाथों चली गोली से एक महिला की मौत हो गई। घटना अमेरिका के इदाहो राज्य के एक शहर में वालमार्ट स्टोर में हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, खरीदारी के दौरान बच्चा शॉपिंग कार्ट में बैठा। तभी उसने मां के पर्स में रखी गन निकाल ली और गोली चला दी।
जांच के बाद पुलिस ने कहा कि यह वारदात महज एक हादसा है। मासूम बच्चे के हाथों गलती से गोली चली जिसके कारण उसकी मां की मौत हो गई। महिला की पहचान 29 वर्षीय वेरॉनिका जे रुटेज के तौर पर हुई है। महिला ने गन का लाइसेंस ले रखा था। वह अपने चार बच्चों को साथ लेकर शॉपिंग के लिए गई थी।
विज्ञापन
जब 4 साल के बच्चे ने पड़ोसी को मारी गोली
डेली मेल के अनुसार, घटना के बाद संबंधित वालमार्ट स्टोर को बंद कर दिया गया। यह अब एक दिन बाद लोगों के लिए खोला जाएगा। घटना के बाद स्टोर के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना का उन्हें खेद है।
बता दें कि नवंबर माह में भी ऐसे ही एक हादसे में 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पड़ोसी के 4 साल के बेटे ने धोखे से गोली मार दी थी।
ऐसे ही फिलाडेल्फिया में 2 साल के बच्चे को खेलते समय उसकी 11 साल की बहन ने गोली मार दी थी। घटना के वक्त बच्चे घर में खेल रहे थे। इस दौरान इस्तेमाल की गई गन बच्चों की मां के प्रेमी की थी।