कलयुगी मां की कहानी कर देगी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में एक मां ने अपने दूध के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने अपनी बेटी को उस युवक को सौंप दिया, जिससे उसके पहले से ही नाजायज संबंध थे। 14 वर्षीय इस किशोरी के पिता ने अब अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले में तहकीकात कर रही है।
14 वर्षीय इस किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह एक गलीचे की फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री के मालिक का उसके घर पर आना-जाना था। वह और उसका बेटा तो काम पर चला जाता था, लेकिन इस दौरान इस फैक्ट्री स्वामी ने गरीबी का फायदा उठाकर उसकी पत्नी से नाजायज संबंध बना लिए।
वह पूरे दिन घर में ही रहता था। पत्नी इस फैक्ट्री स्वामी के इशारे पर ही चलती थी।
कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी
रिपोर्ट के मुताबिक पति ने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। रिपोर्ट के मुताबिक 10 जून को जब उसकी पत्नी टीवी देख रही थी तो फैक्ट्री स्वामी इस कमरे में अंदर घुस गया। बाहर से किशोरी की मां ने अपने प्रेमी का सहयोग करते हुए कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी।
वहां आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को जबरिया ब्लू फिल्म दिखाने लगा और उसके बाद दुष्कर्म की कोशिश भी की। जब किशोरी ने ज्यादा शोर मचाया तो बखेड़ा होता देख इस किशोरी की मां ने ही कुंडी खोल दी। बाद में वह धमकी देता हुआ चला गया।
इस किशोरी ने बाद में अपने पिता को यह पूरी दास्तां बताई तो उसका पिता उसे लेकर अपने साथ चला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी मुकेश दबंग है। उसने इस मामले में अब तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।