फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mother's murder

...इसलिए कर दी मां की हत्या

Tue, 08 Apr 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Apr 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
Mother's murder

पिता की जमीन नाम कराने में रोड़ा बन रही मां की बेटे ने हत्या कर दी और एक साथी की मदद से शव गंगा में फेंक आया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं लोगों को भटकाने के लिए थाने में मां की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

लगभग डेढ़ माह बाद इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

इस पर सोमवार को मृतका के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

जमीन के लोभ में की हत्या

Mother's murder

चंदपुरा गांव में जयपाल का परिवार रहता है। जयपाल के नाम करीब दस बीघा जमीन है। जयपाल को चार बेटे सबसे बड़ा मामचंद, धीरज, महेश और उमेश थे।

धीरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर उसकी पत्नी से उसके भाई महेश से शादी कर ली थी।

सबसे छोटे बेटे उमेश ने बताया कि उसका भाई महेश पिता के नाम की सारी जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन उसकी मां लखमीरी देवी बीच में रोड़ा बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी के साथ मिलकर की वारदात, रिपोर्ट दर्ज

Mother's murder

आरोप है कि इस पर प्लानिंग के तहत महेश ने 19 फरवरी को मां की हत्या कर दी और शव गांव के ही नरेश पुत्र जगवीर की मदद से उसकी ही गाड़ी से ब्रजघाट ले जाकर गंगा में फेंक आया।

इस बीच उसने 25 फरवरी को थाने में मां की गुमशुदगी दर्ज करा दी। रिपोर्ट में उसने मां की दिमागी हालत भी खबरा बता दिया।

इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।

सोमवार को उमेश ने बड़े भाई महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed