{"_id":"2f369ed724856ea9d69c9bd262174fa9","slug":"mother-s-boyfriend-raped-her-daughter-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गई बाजार, दोस्त ने 4 साल की बेटी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां गई बाजार, दोस्त ने 4 साल की बेटी से किया दुष्कर्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला घर से बाहर सामान खरीदने गई थी। किराए के मकान में उसकी चार साल की बेटी और ब्वॉयफ्रेंड मौजूद थे। वह जिसके भरोसे बेटी को छोड़कर गई थी उसने ही मासूम से दरिंदगी की।
विज्ञापन
घटना के चार दिन बाद बच्ची ने मां से उसके ब्वॉयफ्रेंड की करतूत बताई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गोवा के अंजुना थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
तिहाड़ में प्रेम: इस रोमांस की चर्चा हर जुबान पर
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एक ईरानी महिला अपनी चार साल की बेटी और 31 साल के ब्वॉयफ्रेंड एशली क्रेस्टा के साथ गोवा घूमने आई। वह अरपोरा में एक किराए के कमरे में ठहरी। उसका ब्वॉयफ्रेंड मुंबई का रहने वाला है।
शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए
पुलिस के अनुसार, यह वारदात 22 जनवरी को उस समय हुई जब महिला शॉपिंग के लिए बाहर गई थी तब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने बच्ची से दुष्कर्म किया।
बच्ची की शिकायत करने पर युवती ने आरोपी क्रेस्टा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने गोवा से फरार हुए क्रेस्टा को गिरफ्तार कर लिया।