फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother of two children arrested with lover

प्रेमी के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की मां

Sun, 30 Mar 2014 10:51 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
mother of two children arrested with lover

उत्तराखंड पुलिस ने शहर में छापामारी कर प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और उसके प्रेमी पर उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने सेंधमारी और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ था।

विज्ञापन


प्रेमी जोड़ा पिछले एक माह से कैमरी रोड स्थित चंद्रलेन एक्सटेंशन में रह रहा था। पुलिस ने हरिद्वार से भागी महिला और महम के बेरवा निवासी सुनील को काबू कर लिया और पूछताछ के लिए हरिद्वार ले गई।
विज्ञापन


हरिद्वार पुलिस के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि महिला घर से 20 फरवरी को टेलर के यहां सूट सिलवाने के लिए कहकर निकली थी। महिला के पति ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि महिला घर से साढ़े 11 लाख रुपये नकद, 15 तोले सोना और 1 किलो चांदी लेकर फरार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील करता था प्राइवेट जॉब

mother of two children arrested with lover
महिला का पति हरिद्वार में किराने की दुकान चलाता है। इसके बाद महिला सुनील के साथ फरार हो गई थी। सुनील काफी समय से हरिद्वार में प्राइवेट जॉब करता था, जो काफी समय से आश्रम में रह रहा था।

घटना के दिन महिला के सुसर, जो देख नहीं सकते, घर पर थे। महिला यूपी के जिला बिजनौर के एक गांव की रहने वाली है और उसकी 13 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे, एक 7 साल का और दूसरा 4 साल का है।

कॉल डिटेल से पकड़ में आया जोड़ा

mother of two children arrested with lover

पिछले एक माह से चंद्रलेन एक्सटेंशन में सुनील और महिला रह रहे थे। पुलिस एक माह से पीछे लगी हुई थी। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि इनकी लोकेशन कॉल डिटेल से मिली है। लोकल पुलिस की सहायता से इन्हें काबू किया गया। पुलिस का कहना है कि हाल ही में सुनील ने महिला के पति से पांच लाख की चौथ मांगी थी। इसके अलावा महिला के नाम हरिद्वार में मकान भी है।

सुनील पर जान से मारने की धमकी देने का भी मामला दर्ज है। पुलिस ने चारों तरफ से लोकल पुलिस की सहायता से घेरेबंदी कर दी। जोड़ा किराए पर रह रहा था। जैसे ही पुलिस ने घर में एंट्री की, सुनील भागने लगा।

पुलिस ने गेट पर ही सुनील को दबोच लिया, जबकि महिला कपड़े धो रही थी। दोनों ने हरिद्वार से भागकर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। महिला ने अभी तक पहले पति से तलाक तक नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed