फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother_murder_son_daughter_tiruchirappalli

हत्यारिन! 8 साल पहले पति का कत्ल, अब बेटे-बेटी का

Wed, 27 Nov 2013 02:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Nov 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
mother_murder_son_daughter_tiruchirappalli

एक महिला ने आठ साल पहले अपने पति का कत्ल किया। और अब अपने ही बेटे और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। कारण था विवाहेत्तर संबंध।

विज्ञापन


उसने बताया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी। महिला के अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेवफा बीवी ने देखी पति की 'लाइव' खुदकुशी

घटना तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली की है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन महिला का प्रेमी कन्नन अभी फरार है।

टीओआई के अनुसार, एक और सात नवंबर को सेल्वाकुमार और सत्या की लाश पेरियाकट्टुकुलम में पुलिस को मिली थी। तब उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह किस घर से इस लाश को यहां लाकर फेंका था।
विज्ञापन


बेटी से प्यारा था अवैध संबंध, मां ने कराया कत्ल
विज्ञापन
विज्ञापन


शक
सूत्रों के अनुसार, एक नवंबर को मकान बेचने को लेकर हुए झगड़े में यमुना और कन्नन ने सेल्वाकुमार की हत्या कर दी। फिर यमुना ने सबसे कह दिया कि सेल्वाकुमार शहर गया हुआ है। लेकिन जब अखबारों में शव की पहचान से जुड़ी सूचना दी, तो बेटी सत्या को शक हुआ। तब उसने मां यमुना से थाने में शिकायत करने को कहा।


पोल न खुल जाए इस डर से यमुना और कन्नन ने उसकी भी हत्या कर दी। और शव को वहीं फेंक दिया, जहां बेटे का शव फेंका था। इस वारदात में चार और लोगों ने भी साथ दिया।

आठ साल पुराना राज
इसी बीच यमुना अपनी मां के साथ गायब हो गई। सोमवार को जब वह लौटी तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने इस घटना के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर गई थी। लेकिन पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आठ साल पुराना राज भी बाहर आ गया।

सूत्रों के अनुसार, आठ साल पहले नाजायज संबंध को लेकर ही उसने अपने पति थंगावेल की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed