{"_id":"fa7d511a921ae8d00b01c926cbb61c66","slug":"mother-lover-arrest-four-years-old-daughter-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से प्यारा था अवैध संबंध, मां ने कराया कत्ल ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटी से प्यारा था अवैध संबंध, मां ने कराया कत्ल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
एक शादीशुदा युवती का अपने किराएदार से अवैध संबंध बन गया। पति को जब भनक लगी तो उसने किराएदार को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
लेकिन इसके बावजूद वह अपने हरकतों से बाज नहीं आई। उसका मिलना-जुलना जारी रहा। लेकिन पति की रोक-टोक उसे नागवार लगी।
बेवफा बीवी ने देखी पति की 'लाइव' खुदकुशी
वह अपने 'प्रेमी' के साथ भाग निकले, इसलिए उसने उसी के साथ मिलकर अपने चार साल की बेटी की हत्या की साजिश रच दी। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
अवैध संबंध
टीओआई के अनुसार, एडीसीपी (1) नीलांबरी जगदाले ने बताया कि आरोपी मनोज शाह बिहार का रहने वाला है। वह अमरपुरा में गुरप्रीत सिंह के यहां किराए पर रहता था। वह डेढ़ साल से इस परिवार को जानता था। मनोज का गुरप्रीत की पत्नी सुनीता रानी से अवैध संबंध बना गया था।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद महिला की आंखें निकालीं
जब गुरप्रीत को इस बात का पता चला तो वह जनकपुरी में परिवार को लेकर रहने लगा, लेकिन सुनीता अपने हरकतों से बाज नहीं आती। गुरप्रीत ने तीन माह पहले मनोज को अपने मकान से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
कत्ल की साजिश
सुनीता अब तलाक लेना चाहती थी लेकिन मामला कुछ बन नहीं रहा था। तब सुनीता और मनोज ने चार साल की बेटी मनप्रीत के कत्ल की साजिश रची। ताकि तलाक के बीच का रोड़ा हट जाए।
शनिवार शाम को मनप्रीत गायब हो गई। रविवार सुबह उसकी लाश अलमगिर गांव के पास मिली। अगवा करने के बाद मनोज ने इसकी सूचना गुरप्रीत को दे दी थी। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने सारी घटना बयान कर दी।