फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Mother killed her son and granddaughter

कातिल मां ने बेटे की गर्दन काटकर बाथरूम में फेंकी लाश

Thu, 11 Dec 2014 01:57 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
Mother killed her son and granddaughter

बच्चों के लिए माता-पिता कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन कुछ मामले ऐसे सामने आते रहे हैं जो पवित्र रिश्तों को भी कलंकित करने वाले हैं। एक ताजा मामले में हैवान बनी मां ने मानसिक रूप से विकलांग बेटे को काट डाला।

विज्ञापन


यही नहीं, आरोपी महिला ने अपनी मासूम पोती की भी हत्या कर दी। बच्ची महज 7 माह की थी। इस शर्मनाक करतूत के बाद 65 वर्षीया आरोपी महिला सिल्विया मैजेवस्का अपने हॉस्पिटल के कमरे में छिप गई।
विज्ञापन


मामला अमेरिका के मिशिगन का है। इसका खुलासा तब हुआ जब मासूम बच्ची को उसकी मां से मिलाने के लिए नहीं ले जाया गया। इससे परेशान बच्ची की मां ने बाल कल्याण अधिकारियो को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारणों का पता लगाने घर पहुंचे अधिकारियों को दोनों लाशें बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में खून से सनी हुई मिलीं।

बॉक्स कटर से काटा था बेटे का गला

Mother killed her son and granddaughter

डेली मेल के अनुसार, जांच के दौरान मासूम बच्ची चार्ली हेंड्रिक की लाश उसके पालने में मिली थी। उसके सिर पर गहरे जख्म के निशान भी थे। जबकि उसके पिता 29 वर्षीय डेरेन गैली की लाश बाथरूम में मिली। उसके गले पर बॉक्स कटर से काटे जाने का निशान था।

घर को देखने के बाद पता चल रहा था कि हत्या से पहले बच्ची को अच्छे से सजाया गया था और मरने के बाद भी उसकी लाश पालने पर ऐसे पड़ी थी जैसे वह अभी सोने वाली है।

घटना के बाद गैली की मां की तलाश में जुटी पुलिस ने जब उसे हॉस्पिटल रूम में देखा तो हैरान रह गई। आरोपी ने खुद भी अपने हाथ काट लिए थे और पास में रखी बाल्टी में उसका खून बह रहा था। उसके पास ही बॉक्स कटर भी पड़ा था।

जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि आरोपी महिला ने अपने बेटे को तब मारा जब वह दवा खाने के बाद सो रहा था। इसके बाद उसने अपनी पोती को भी मार डाला और फिर अपने हाथ काट लिए।

वीडियो में सामने आई थी ये हरकत

Mother killed her son and granddaughter

महिला ने दोनों को यह सोच कर मार डाला था कि वे दोनों जिंदा न रहें तो ही बेहतर होगा। जांच अधिकारियों को घर से कई डायरियां और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। जांच के दौरान इस बात‌ का भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला अपने बेटे पर दबाव बनाती थी और उस पर पूरी तरह नियंत्रण रखती थी।

हत्या से पहले एक स्टोर में मां-बेटे के बीच हुई बातचीत के वीडियो सामने आने के बाद पता चला कि आरोपी महिला बेहद गुस्सैल है और वह बेटे को बहुत ज्यादा परेशान करती थी।

जांच में इस बात का भी पता चला है कि मृतक गैली ने अगस्त 2013 में शादी के छह महीने बाद ही तलाक के लिए आवेदन कर दिया था। उसकी शादी अमांदा गैली से हुई थी। हत्या के तीन दिन पहले ही उनके तलाक पर मुहर लगी थी।

जबरन कराया था बेटे का तलाक

Mother killed her son and granddaughter

हत्या की आरोपी मां ने बेटे की पत्नी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा रखी थी। हालांकि अपने बचाव में उसने कहा कि उसके बेटे की पत्नी कए डिसऑर्डर से पीड़ित है और उसने उसके बेटे का पीटा था। यही नहीं, उसने उसका फोन भी फेंक दिया था। हालांकि अमांदा ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

आरोपी मां ने अपने बेटे पर दबाव बनाते हुए इस साल जनवरी में ही उसका तलाक करा दिया था। उसने कहा था कि मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते उसके बेटे को शादी की समझ नहीं है।

इसके एक माह बाद ही अमांदा ने बच्ची को जन्म दिया था और कानूनी तौर पर वही उसकी देखभाल की हकदार थी। बच्‍ची के पिता को यह छूट मिली थी कि वह ह‌र शुक्रवार को बच्ची से मिल सकेगा। घटना वाले दिन वह बच्ची को लेकर अपने घर आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed