अपने ही जिगर के टुकड़ों को उतारा मौत के घाट, लेकिन क्यों?
कोई मां अपने ही सगे बच्चों को साजिश के तहत कैसे मार सकती है। लेकिन मिशिगन की इस मां को अपने बच्चों को मारने का अफसोस नहीं है।
अमेरिकी प्रांत मिशिगन के डेट्रोइट में रहने वाली मिशेल ब्लेयर पर अपने ही दो बच्चों को मारकर उन्हें फ्रीजर में छिपाने का आरोप लगा है। पहले तो ब्लेयर अपने बच्चों की मौत के मामले में कुछ नहीं बोली लेकिन अदालत में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।
ब्लेयर ने कहा कि उसने उन राक्षस बच्चों को मार कर सही किया। ब्लेयर ने बताया कि ये दो बच्चे उसके सबसे छोटे बच्चे का यौन उत्पीड़न करते थे। इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया। उसने कहा कि वो काफी परेशान हो गई थी जब दोनों बड़े बच्चे छोटे मासूम का यौन उत्पीड़न करते और मना करने पर उसे धमकाते।
छोटे बेटे को इस कदर तंग किया कि हो गया डिप्रेशन का शिकार
ब्लेयर ने जिन बच्चों को गला घोंटकर मारा उसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है। ये दोनों सिर्फ मां को तंग करने के लिए सबसे छोटे बेटे को इस कदर तंग करते थे कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गया।
36 वर्षीय मिशेल ने जज के पूछने पर स्वीकार किया कि उसने ये सब जानबूझ कर किया और ये किसी तरह का कोई हादसा नहीं था। मिशेल ने ये भी बताया कि उसने दोनों बच्चों की लाशों को फीजर में इसलिए रखा ताकि बाकी के दो जीवित बच्चों को पाल सके। मिशेल को इस अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।