मां ने बेटी को देखा ऐसी हालत में कि जला डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध इंसान को सच में अंधा बना देता है। उसे किसी भी रिश्ते-नाते की फ्रिक नहीं रहती है। उसे तो बस एक अपना प्रेमी ही सबकुछ लगता है। कुछ इसी तरह के एक मामले में अपनी बेटी से तंग आकर एक मां ने उसे जला कर मार डाला।
उसकी विवाहित बेटी पति को छोड़कर प्रेमी के साथ अक्सर अपनी रातें गुजारती थी। मां अपनी बेटी को समझा-समझा के तंग आ गई थी, और एक रोज उसने जो देखा तो उसका धैर्य जवाब दे गया और उसने इतना बड़ा फैसला कर लिया।
मामला बिहार के मधेपुरा का है। वहां उदाकिशुनगंज स्थित मुरली मुहल्ले में एक मां ने अपने बहनोई और बेटे के साथ मिल कर अपनी शादीशुदा बेटी को जला कर मार डाला।
बीमारी का बहाना कर आती थी मायके
जानकारी के अनुसार मुरली मोहल्ला निवासी हीरालाल मुखिया की 20 वर्षीया पुत्री सरिता देवी का प्रेम-प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था। इसकी जानकारी सरिता के घरवालों को भी थी।
छह माह पूर्व घरवालों ने सरिता की शादी गमैलडीह निवासी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करवा दी। शादी के बाद सरिता अक्सर बीमारी का बहाना कर सुसराल चली आती थी।
मायके आने के बाद सरीता अपने पूर्व प्रेमी से मिलने-जुलने लगती थी। मां ने कई बार उसे समझाया कि अब ये सब बंद कर दो, तुम्हारी शादी हो गई है। लेकिन सरिता को तो कुछ सुनाई ही नहीं देता था।
प्रेमी के साथ सेक्स करते मां ने देख लिया
बुधवार की रात सरिता को उसके प्रेमी के साथ सेक्स करते उसकी मां ने देख लिया। इससे आक्रोशित मां ने घर में मौजूद अपने बहनोई व पुत्र की मदद से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान सरिता का प्रेमी भाग गया।
परिजनों ने पिटाई के बाद केरोसिन छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया और शव को पास के ही एक खेत में ईख के पत्तां से दबा कर रख दिया। सुबह जब सुशीला ने शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत मालिक हरेराम सिंह से मदद मांगी, तो हरेराम ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी।
पुलिस ने तुरंत खेत में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और आरोपित मां सुशीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए मां ने इस अपराध में शामिल अपने बहनोई और पुत्र के बारे में भी जानकारी दी। दोनों फरार हैं।