फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother in law hires HITMAN to kill her son's wife

बहू ने किया मजाक, सास ने दी हत्या की सुपारी

Tue, 31 Mar 2015 12:02 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
mother in law hires HITMAN to kill her son's wife

बहू से मजाक से नाराज एक महिला ने उसकी हत्या की सुपारी दे डाली। मामले का खुलासा हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में डाल दिया गया।

विज्ञापन


घटना रुस की है। 50 वर्षीय तातियाना कुडिनोला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू रॉक्सेनी (30) हमेशा उसके गरीब होने का मजाक उड़ाती थी और चाहती थी कि वह मर जाए।
विज्ञापन


बहू की इस बात से नाराज होकर कुडिनोवा ने एक गुंडे को सुपारी देकर बहू की हत्या करवानी चाही लेकिन उसका दांव उलटा पड़ गया और पोल खुल गई।

गुंडों के बजाय पुलिस को दे डाली सुपारी

mother in law hires HITMAN to kill her son's wife

डेली मेल के अनुसार, कुडिनोवा ने जिस शख्स को बहू की सुपारी दी वह एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी निकला। पोल खुलते ही कुडिनोवा को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कुडिनोवा और उसकी बहू के बीच एक दिन पार्टी के बाद मेहमानों पर हुए खर्चों को लेकर बहस हो गई। इसके बाद बहू ने उसका मजाक उड़ाना शुरू किया और हर बार उसे गरीब होने का ताना देती थी, जिससे वह नाराज हो गई और बहू की हत्या की साजिश रची।

दक्षिण रुस में रहने वाली कुडिनोवा ने एक स्थानीय गैंग से संपर्क साधा और एक लाख रुपए (£1,200) में बहू की हत्या की सुपारी दे डाली। उसने गैंग से कहा था कि वह अपनी बहू को मरी हुई देखना चाहती है, वे जैसे चाहें उसकी हत्या करें।

रंगेहाथ गिरफ्तार हुई आरोपी सास

mother in law hires HITMAN to kill her son's wife

कुडिनोवा को इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि वह अपराधियों के बजाय अंडरकवर पुलिस को सुपारी दे रही है। उसने अडवांस में उसे 50 हजार रुपए भी दिए। उसकी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने उसकी बहू की हत्या का नाटक रचा और उसकी झूठी लाश की तस्वीरें खींचीं।

दरअसल पुलिस उसे पैसे देते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने हत्या की झूठी कहानी रची। उसे पुलिस तब गिरफ्तार कर लिया जब वह बाकी का पैसा देने पहुंची।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां जज ने उससे कहा कि वह एक बुरी आत्मा की तरह है, जो अपने ही बेटे की खुशियां छीनना चाहती थी। कोर्ट ने उसे लताड़ लगाते हुए कहा कि तुम यह सब सिर्फ एक छोटे से मजाक के कारण करने जा रही थी। उसे 9 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed