फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   most wanted criminal rahul khatta gets warning

मोस्ट वांटेड अपराधी को व्यापारी ने दी 'मौत' की धमकी

Wed, 26 Nov 2014 01:10 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
most wanted criminal rahul khatta gets warning

मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल खट्टा के टेलीफोनिक अटैक से घबराकर भले ही कई कारोबारी उसे चुपचाप लाखों की रंगदारी दे रहे हों लेकिन शामली के एक साहसी लोहा व्यापारी को धमकी देना उसे उल्टा पड़ गया।

विज्ञापन


व्यापारी ने न केवल रंगदारी में एक भी पैसा देने से साफ इंकार कर दिया बल्कि उसे उसकी भाषा में ही जवाब देकर एक मिनट में उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी। पुलिस ने दोनों की बातचीत सर्विलांस पर रिकार्ड की।
विज्ञापन


मामला पिछले महीने का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल खट्टा ने व्यापारी को फोन करके 10 लाख की रंगदारी मांगी और फोन काट दिया। उसे बता दिया था कि पैसा कहां पहुंचाना है। जब तीन दिन में रंगदारी नहीं पहुंची तो राहुल खट्टा ने दोबारा फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खट्टा पूरी अकड़ के साथ व्यापारी को फोन तो किया लेकिन उसका जवाब सुनकर वह खुद भी दंग रह गया होगा।

'सुन एक दिन तुझे भी मरना है'

most wanted criminal rahul khatta gets warning

फोन करके खट्टा ने बोला, "हां लाला, राहुल बोल रहा हूं, खट्टा वाला। जवाब मिला, हां, भई बता क्या बात है। राहुल ने सवाल किया, पैसे का क्या सोचा है? व्यापारी ने बड़ी नरमी से कहा कि तू मेरे पीछे क्यों पड़ा है? तुझे किसने बता दिया, मेरे पास पैसे हैं? तू मेरा प्लाट ले ले, कहे तो मकान तेरे नाम कर दूं, पर पैसे नहीं हैं मेरे पास।

यह सुनते ही राहुल का पारा हाई हो गया। चार गालियां दीं। फिर बोला, तूने गारद ले रखी है, चाहे पूरा थाना घर बुला लो, तुझे आज नहीं, तो कल या फिर परसों मरना है। राहुल फिर से गाली देने लगा लेकिन व्यापारी ने बीच में रोक दिया।

व्यापारी ने कहा, "सुन ओ राहुल, मुझे मरना है, तो एक दिन तुझे भी मरना है। राहुल का गुस्सा बढ़ गया। बोला, एक बात बता दे, पैसे देने या नहीं। दोबारा कहा, हां या ना में जवाब दे। व्यापारी ने साफ-साफ कह दिया नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को राहुल के फोन की जानकारी दी। पुलिस ने उसे पहले ही सुरक्षा दे रखी थी। इस फोन के बाद और बढ़ा दी।

कंकरखेड़ा से सिम खरीदता है राहुल

राहुल खट्टा रंगदारी की धमकी देने के लिए बडी़ संख्या में सिम कार्ड खरीद चुका है। पुलिस को पता चला है कि उसने सबसे ज्यादा सिम मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक दुकानदार से खरीदे हैं। उसे चिन्हित कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

किसने फाड़ दिए पोस्टर
पुलिस ने मंगलवार को खट्टा प्रहलदापुर गांव में भी राहुल के पोस्टर लगवाए लेकिन शाम को सूचना मिली कि कई पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। पुलिस मालूम कर रही है कि यह काम किसने किया है। इस गांव में हाल ही में राहुल खट्टा के 20 से अधिक मददगार चिन्हित किए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed