फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   most shocking criminal cases around the world

इन 5 घटनाओं के चलते शर्मसार हुए पवित्र रिश्ते

Tue, 16 Dec 2014 12:19 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
most shocking criminal cases around the world

हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो चेहरे से तो बेहद मासूम होते हैं लेकिन अंदर से खूंखार होते हैं। उनके अंदर छिपा हैवान कब जाग जाता है कोई जान नहीं पाता और वे किसी न किसी को अपना शिकार बना ही लेते हैं।

विज्ञापन


ऐसे घटनाएं न सिर्फ हमारे आसपास का माहौल खराब करती हैं बल्कि रिश्तों को भी कलंकित कर देती हैं। पढ़िए ऐसे ही पांच मामले जिसनसे कलंकित हो गए पवित्र रिश्ते।
विज्ञापन


1- मां ने बेटे को 130 फीट ऊपर से फेंका
मानसिक रूप से कमजोर बेटे का इलाज कराने को लेकर परेशान हो रही महिला ने उससे मुक्ति पाने के लिए गूगल का सहारा लिया और मौका पाकर उसे 130 फीट ऊंचे पुल से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला अमेरिका के ओरेगॉन शहर का है। जहां आरोपी महिला जिलेन मैकेबी (34) ने अपने छह साल के बेटे को मार डाला। हालांकि अदालत में उसकी पेशी के दौरान दोनों पक्षों के वकील उसकी मानसिक स्थित को लेकर बहस करते रहे, जिस कारण फिलहाल उसे दोषी नहीं करार दिया गया।

जानकारी के मुताबिक महिला ने 3 नवंबर को ओरेगॉन के न्यूपोर्ट स्थित पुल से बच्चे को फेंक दिया और बाद में खुद ही पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी।

हालांकि ऐसा करने से पहले वह बहुत दिनों तक ब्लॉग और वीडियो के जरिए अपने बच्चे के इलाज के लिए पैसे जुटाती रहती थी। पुलिस ने जल्द ही बच्चे को का शव बरामद कर लिया। आरोपी मां पर बच्चे की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

2- डर के मारे पिता को मार डाला

most shocking criminal cases around the world

स्कूल से गायब रहने वाले 17 साल के लड़के ने पकड़े जाने पर अपने पिता को गोली मार दी। आरोपी सेठ रामसे को अपने 40 वर्षीय पिता टॉड की हत्या का आरोपी बनाया गया है।

मामला अमेरिका के डेलावेयर का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने देखा कि उसके पिता घर में मौजूद हैं और उन्हें पता चल गया है कि वह क्लास छोड़कर घूम रहा है।

पिता की डांट से बचने के लिए उसने बंदूक निकाली और उनके कमरे में पहुंचकर गोली चला दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब टॉड के साथ काम करने वाले लोगों ने उसके काम पर न पहुंचने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने पर उसने बताया कि उसे पिता अपने कमरे में हैं। पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

3- नहीं देखने दिया पोर्न तो बीच सड़क हो गया निर्वस्‍त्र

most shocking criminal cases around the world

फ्लोरिडा की पुलिस ने 21 साल के एक व्यक्ति को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह निर्वस्‍त्र होकर बीच सड़क पर हस्तमैथुन कर रहा था।

पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि आरोपी ने ऐसी हरकत इसलिए की क्योंकि उसकी मां ने उसे पोर्न देखने से मना कर दिया था।

आरोपी अंथनी स्मिथ, पेशे से एक डांसर और म्यूजिशन है। उसने दोपहर के वक्त इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। इमरजेंसी कॉल मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे निर्वस्‍त्र हालत में देखा तो दंग रह गई।

पुलिस को देखकर वह मौके से भाग निकला हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि मां से नाराज होकर उसने ऐसी हरकत की।

4— पत्नी की हत्या कर अपने ही बच्चों को किया किडनैप

most shocking criminal cases around the world

कैलीफोर्निया में चार बच्चों के पिता को हत्या और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद बच्चों को अगवा कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डेनियल पेरेज को लॉस ऐंजेल्स के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीते 5 दिसम्बर को अपनी पत्नी एरिका पेरेज और चार बच्चों को लेकर लापता हो गया था।

इसके अगले दिन पुलिस ने एरिका की लाश को उनकी कार में बरामद किया था, जोकि उनके घर से करीब एक मील पर मिली थी।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़ने के लिए उसकी दूसरी कार में एंटी थेफ्ट ट्रैकर लगा दिया। आरोपी ने जैसे कार का इस्तेमाल किया, पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।

पुलिस ने उसका पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया और बच्चों को भी आजाद करा लिया। उस पर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।

5— अलग हुई प्रेमिका तो डाल दिया तेजाब

most shocking criminal cases around the world

पूर्व प्रेमिका से परेशान होकर एक व्यक्ति ने दो ठगों को सुपारी देकर प्रेमिका पर एसिड अटैक करा दिया। 80 वर्षीय आरोपी मो. रफीक को 20 साल की प्रेमिका विकी होर्समैन पर हमले का दोषी करार दिया गया है।

मामला इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड का है। पीड़ित महिला ने घंटी बजने के बाद जैसे ही दरवाजा खोला, सामने खड़े दो युवकों ने उस पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गए।

मूल रूप से पाकिस्तानी, रफीक ने प्रेमिका से बदला लेने के लिए इस हरकत को अंजिम दिया। उसकी प्रेमिका ने उसके साथ रहने से मना कर दिया था। करीब 18 साल की उम्र से उन दोनों ने साथ रहना शुरू किया था। उसने रफीक के साथ रहने से पहले धर्मपरिवर्तन करके इस्लाम कबूल किया था।

अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद तीनों को दोषी करार दिया। तीनों आरोपियों को अगले शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
साभार: डेली मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed