फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   more than 20 girls of mathura nariniketan kidnapped

मथुराः गार्ड को गोली मार नारी निकेतन से भगा ले गए लड़कियां

Fri, 18 Sep 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 18 Sep 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
more than 20 girls of mathura nariniketan kidnapped

मथुरा के नारी निकेतन से बड़ी संख्या में लड़कियों को भगा ले जाने का मामला सामने आने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गार्ड पर हमला कर बदमाश नारी निकेतन से 20 लड़कियां और दो बच्चियों को भगा ले गए।

विज्ञापन


शहर के ही दो युवकों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। नारी निकेतन में तैनात चौकीदार ने युवकों के इस कृत्य का विरोध किया तो उसके साथ बर्बरता से मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने घटना को अंजाम देने से रोकने पर नारी निकेतन में आग लगाने की धमकी भी दी। आरोपियों ने नारी निकेतन में तैनात महिला होमगार्ड को गोली मार दी जिससे वहां दहशत फैल गई। घटना रात्रि ढाई बजे के करीब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 लड़कियां, दो बच्चियां बरामद

more than 20 girls of mathura nariniketan kidnapped

शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित नारी निकेतन मैं हथियारों के साथ घुसे दो युवकों ने चौकीदार से मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। निकेतन में मौजूद 22 लड़कियों में दो बच्चियां भी थीं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लड़कियों को बरामद कर लिया है, अभी दो लड़कियां पूजा पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी देहरादून व शिल्प पुत्री राजवीर निवासी ललित कालोनी हाइवे फरार हैं।

हथियार बंद युवक दोनों लड़कियों के प्रेमी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले भी नारी निकेतन से लड़कियों के भागने की घटनाएं घट चुकी हैं। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी ने घटना स्थल का मुआयना किया है। वहीं चौकीदार ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

आरोपियों में से एक का नाम कुलदीप बताया जा रहा है जिसने महिला होमगार्ड को गोली मारने के बाद सभी लड़कियों को धमकाया था। उसने कहा था की भागो वरना निकेतन में आग लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed