फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Monk Raped Girl In Temple.

यूपी: झाड़-फूंक के बहाने साधु ने किया छात्रा से रेप

Sun, 19 Jul 2015 08:03 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
Monk Raped Girl In Temple.

गोरखपुर में सिरदर्द से परेशान छात्रा को झाड़-फूंक के बहाने शनिवार की दोपहर मंदिर में ले गए साधु ने रेप किया। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने साधु को जमकर पीटा। जानकारी होने पर पहुंचे गांव वालों ने मंदिर में साधु को घेर लिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिपाही साधु को चौरीचौरा थाने आए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने साधु के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रहने वाले टेंपो चालक की 14 वर्षीय बेटी आठवीं में पढ़ती है। कुछ दिनों से छात्रा को सिरदर्द की शिकायत है। बगल के गांव में मंदिर पर रहने वाले साधु झाड़ - फूंक करता था। शनिवार की दोपहर टेंपो चालक पत्नी, बेटी के अलावा आठ साल के बेटे और दोस्त को लेकर झाड़-फूंक कराने मंदिर पहुंचा था।
विज्ञापन

चौरी चौरा इलाके की घटना

Monk Raped Girl In Temple.

इस दौरान मंदिर तकरीबन 20 अन्य लोग भी झाड़ - फूक कराने पहुंचे थे। सबके जाने पर साधु ने छात्रा को मंदिर में ले जाकर झाड़ - फूंक किया और शाम को दोबारा झाड़ - फूंक करने की बात कहकर रोक लिया। दोपहर दो बजे के करीब साधु ने छात्रा को मंदिर में झाडू लगाने के लिए भेजा। साथ जा रही छात्रा की मां को उसने रोक लिया।

इसके बाद परिवार वाले समय बिताने के लिए मंदिर से थोड़ी दूर चले गए। 10 मिनट बाद साधु मंदिर में पहुंचा और छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसके माता - पिता और अन्य लोग पहुंचे। जानकारी होने पर जुटे गांव के लोगों ने मंदिर घेर लिया।

मौके पर पहुंचे सिपाही साधु को थाने ले गए। पूछताछ में उसकी पहचान महराजगंज, पुरंदरपुर के हथियागढ़ निवासी सूरज यादव (45) के रूप में हुई। चार माह से वह इस मंदिर पर रह रहा था। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

महिला के ठीक होने पर हुआ था विश्वास

Monk Raped Girl In Temple.

टेंपो चालक तीन दिन पहले गांव की एक महिला को झाड़ - फूंक के लिए मंदिर पहुंचाने गया था। अचानक उसके बेहोश होने से घर के लोग परेशान थे।

झाड़-फूंक के बाद वह ठीक हो गई थी। टेंपो चालक ने यह जानकारी घर आकर पत्नी को दी तो उसने सिरदर्द से परेशान बेटी को भी मंदिर ले जाने को कहा।

फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ ने की जांच

घटना की जानकारी के बाद सीओ चौरी चौरा राजेश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्रा के साथ ही उसके घरवालों का बयान लेने के बाद उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि महराजगंज पुलिस सूरज के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed