फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   molestion case in mainpuri uttar pradesh

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई का गुप्तांग काटा

Thu, 19 Jun 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो /अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 19 Jun 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
molestion case in mainpuri uttar pradesh

यूपी के मैनपुरी में दो छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के भाइयों के साथ जमकर मारपीट की।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, इन आरोपियों ने एक छात्रा के भाई का गुप्तांग भी काट डाला।

बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इससे किशोरियों के दो भाई और घायल हो गए।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है।

खेत में शौच के लिए जा रही थीं दोनों बहनें

molestion case in mainpuri uttar pradesh

यह घटना थाना करहल इलाके के नानमई गांव की है। यहां की रहने वाली दो चचेरी बहनें इंटर और कक्षा 9 में पढ़ती हैं।

गांव के दो लड़के भूकेश और विनोद काफी समय से दोनों को परेशान करते आ रहे थे। बीती मंगलवार की रात ये दोनों बहनें खेत में शौच के लिए जा रही थीं, तभी इन दोनों लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर इन दोनों आरोपियों ने लड़कियों के साथ मारपीट भी की। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे किशोरी के भाई को भी आरोपियों ने पीटा और इसी बीच एक लड़की के भाई का गुप्तांग भी काट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाई और हुए घायल, तनाव देख गांव में पुलिस तैनात

molestion case in mainpuri uttar pradesh
जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोग वहां जमा हो गए। इस दौरान उनके बीच मारपीट और पथराव हुआ। इससे किशोरी के दो और भाइयों को चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख विनोद के समर्थक और परिवार के लोग भाग गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने घायलों को करहल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने सैफई अस्पताल भेज दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

किशोरी के भाई ने विनोद और भूकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने विनोद को गांव से पकड़ लिया। जबकि भूकेश घर से भाग गया।
विज्ञापन

एक आरोपी को जेल भेजा, दूसरे की तलाश में टीमें गठित

molestion case in mainpuri uttar pradesh

बुधवार शाम गांव में पीड़ित पक्ष ने प्रदर्शन किया। सीओ करहल टीपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने मांग की कि आरोपी को जेल भेजा जाए।

पथराव और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भूकेश को पकड़ने के लिए सीओ ने दो टीमें गठित की हैं।

यूपी में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसकी मिसाल झांसी की एक घटना से मिलती है। पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed