{"_id":"a8a66d728796de88641aabc6fa63d668","slug":"molestation-with-girl-in-parking-of-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मॉल की पार्किंग में युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली: मॉल की पार्किंग में युवती से छेड़छाड़
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडीएम मॉल में दोस्तों के साथ आई एक युवती से शराब के नशे में चार युवकों ने पार्किंग में छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
युवती और उसकी सहेली ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। गाजीपुर थाना पुलिस छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, साउथ एक्सटेंशन निवासी 22 वर्षीय युवती बुधवार शाम को सहेली व दोस्तों के साथ ईडीएम मॉल आई थी। रात करीब 8:15 बजे युवती मॉल से बाहर निकलकर पार्किंग की ओर जाने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि पार्किंग में शराब के नशे में चार युवक खड़े थे। उन्होंने उस पर फबतियां कसना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रास्ता रोककर जबरदस्ती शुरू कर दी। युवती ने जब ऐसा न करने के लिए कहा तो आरोपियों ने युवती व उसकी सहेली से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मदद को आ गए। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। लोगों ने एक आरोपी रविंद्र को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ करके बाकी तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।