फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   molestation with foreign students in agra

दिल्ली-टू-आगरा: विदेशी बालाओं को 165 किमी छेड़ते रहे मनचले

Mon, 12 Aug 2013 11:53 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
molestation with foreign students in agra

दिल्ली के कार सवार युवकों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर अमेरिकी छात्राओं के साथ रास्तेभर छेड़खानी की। बस चालक के समझाने पर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

विज्ञापन


इससे अमेरिकी पर्यटकों का दल दहशत में आ गया। छात्राओं का पीछा करते हुए मनचले ताजगंज तक पहुंच गए।

टूर मैनेजर ने पर्यटन पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर उसने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पर्यटन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका से छात्राओं और शिक्षिकाओं का दल भारत भ्रमण पर आया है। रविवार को उन्हें आगरा आना था। सुबह टूरिस्ट बस में 13 छात्राएं और तीन शिक्षिका यमुना एक्सप्रेस वे आगरा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर टोल प्लाजा पर डस्टर कार सवार युवकों ने उनकी बस का पीछा शुरू कर दिया। कार सवार युवकों ने रास्ते में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। अश्लील इशारे करने लगे।

इस पर टूर मैनेजर ने चालक से बस धीमी करने के लिए बोल दिया। मगर, युवक नहीं माने। उन्होंने भी अपनी कार धीमी कर दी। बस चालक ने स्पीड बढ़ाई तो वे भी कार को तेज गति से चलाने लगे।


युवकों की हरकत से छात्राएं सहम गईं। एक्सप्रेस वे के बाद भी युवकों ने पीछा नहीं छोड़ा। ताजमहल के पास पहुंचकर बस के पीछे युवकों ने कार लगा दी। टूर मैनेजर अनिल कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर टूरिस्ट थाने की पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पर्यटन थाना ने बताया कि आरोपी युवक इंद्रजीत, ओम चौधरी, शिव चौधरी, आकाश चौधरी, दीपक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मैनेजर ने बताया कि कई दफा कार सवार युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed