फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   molestation, Sexual Harassment in up

मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Thu, 28 Aug 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 28 Aug 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
molestation, Sexual Harassment in up

उत्तर प्रदेश में बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं और यौन उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मैनपुरी का है। यहां मंदिर में पूजा करने जा रही एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


युवती ने इसका विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पहुंचे युवती के पिता और मां को भी पीटा। शोहदों के इस दुस्साहस पर लोग भड़क उठे और भीड़ ने आरोपियों को दौड़ा लिया। एक आरोपी भीड़ के हाथ लग गया, उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


फरार हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संता-बंसता चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई। युवती घटना के समय पूजा के लिए भीमसेन मंदिर पर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पास पहले से बैठे निसार और पप्पू जल्लाद निवासी न्यू गाड़ीवान ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो निसार ने उसके कपड़े फाड़ दिए। रोती बिलखती युवती घर पहुंची तथा उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।

भड़के लोगों ने आरोपियों को धुना

molestation, Sexual Harassment in up

उसके पिता और मां विरोध जताने मौके पर पहुंचे तो वहां पर पप्पू, निसार, इनके एक अन्य साथी ने युवती के पिता और पप्पू की पत्नी ने उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया। इसपर लोग भड़क उठे और एक आरोपी निसार को दबोच लिया, बाकी आरोपी फरार हो गए।

भीड़ ने निसार की जमकर पिटाई की और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवती और उसके मां-पिता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। जानकारी होने पर पूर्व विधायक अशोक चौहान सहित कई भाजपाई जिला अस्पताल पहुंच गए।

आक्रोशित लोगों ने संता-बसंता चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दो आरोपियों निसार और पप्पू की गिरफ्तारी की जानकारी देकर जाम खुलवाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने निसार, पप्पू जल्लाद, उसकी पत्नी तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed