फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   molestation of student

हेडमास्टर साहब ने ही कर दी छात्रा से छेड़छाड़

Tue, 27 May 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 May 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
molestation of student

यूपी के सहारनपुर में गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित किए जाने की एक घटना सामने आई है।

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी प्रधानाचार्य को बंधक बनाकर पिटाई की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया है।

उधर, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। घटना सांवलपुर नवादा गांव के जूनियर हाईस्कूल की है।

जहां के प्रधानाध्यापक ने कक्षा छह की छात्रा से छेड़छाड़ कर शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया है।

'लड़की का हाथ पकड़कर बाहर ला रहा था'

molestation of student

गांव के जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को परीक्षा थी। इस दौरान कक्षा छह की एक छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया।

इस हरकत से अन्य शिक्षक भी सन्न रह गए। मामले का पता चलने पर छात्रा के परिजन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।

उन्होंने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक को बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापक की पहले भी ऐसी शिकायतें मिली हैं।

पिता की उम्र में ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने सस्पेंड किया, मामले की जांच शुरू

molestation of student

सूचना पर पुलिस और बीएसए विनय कुमार ने स्कूल पहुंचकर घटना के बारे में छात्रा और स्टाफ से जानकारी की। कई छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर गंदी बात और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए।

पुलिस प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के साथ थाने ले आई। छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक वीरसैन के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। उधर, प्रधानाध्यापक ने आरोप गलत बताते हुए कहा कि वह लड़की का हाथ पकड़कर उसे बाहर ला रहा था।

बीएसए विनय कुमार ने छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक वीरसैन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सत्य पाए गए तो अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed