फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Molestation of girls in the audition

...और भीड़ ने अंडर गारमेंट तक फाड़ डाले

Mon, 10 Mar 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
Molestation of girls in the audition

मुंबई की चमकदमक दिखाकर कथित डायरेक्टर ने ऑडिशन को आई युवतियों के साथ घिनौनी हरकत कर डाली। नामी चैनलों के सीरियल्स में रोल दिलाने के लिए एक महिला को अश्लील प्रस्ताव तक दे दिया।

विज्ञापन


कथित डायरेक्ट की अश्लील नौटंकी देख मौजूद अभिभावकों और लोगों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने कथित डायरेक्टर के कपड़े फाड़कर अंडर गारमेंट में ही सड़क पर धुनाई लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ युवतियों ने भी आपबीती सुनाई तो माहौल गर्मा गया। लोग खंदारी से उसे पीटते हुए दिल्ली गेट पुलिस चौकी तक ले गए।

ऑडिशन देकर रोती हुई बाहर आईं लड़कियां

Molestation of girls in the audition

खंदारी में हनुमान चौक स्थित साईं धाम मार्केट के थर्ड फ्लोर पर ग्लोमा फिल्म एकेडमी एवं इंस्टीट्यूट है। इसमें एक्टिग, मॉडलिंग, डांसिंग और सिंगिंग के साथ ही एमबीए, एमसीए, बीसीए, पॉलीटेक्निक आदि की कोचिंग भी दी जाती है।

खंदारी निवासी अरुण कुमार शर्मा इसके निदेशक हैं। अलीगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे बेटे को ऑडिशन में लाई थीं। आगरा और अलीगढ़ से तकरीबन 35 लड़के, लड़कियां ऑडिशन देने पहुंचे थे।

ज्यादातर लड़कियां थीं। कुछ लड़कियां ऑडिशन देकर रोती हुई बाहर आईं। कुछ देर बाद वह अपने बेटे को लेकर पहुंची तो मुंबई से आए डायरेक्टर परवेज खान ने उनके सामने अश्लील प्रस्ताव रख दिया। इस पर वह उखड़ गईं।

डायरेक्टर साहब को कर दिया अर्धनग्न

Molestation of girls in the audition

उधर, इसी बीच डायरेक्टर की छेड़खानी की शिकार एक अन्य युवती ने भी सड़क पर आकर छेड़खानी की बात कही। इंस्टीट्यूट में हंगामा होने लगा। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।

भीड़ ने कथित डायरेक्टर को चप्पलों से धुनना शुरू कर दिया। डायरेक्टर के कपड़े तार-तार कर डाले। बेल्टों से भी धुना। डायरेक्टर परवेज को अर्धनग्न हालत में पीटते हुए पब्लिक दिल्ली गेट पुलिस चौकी लेकर पहुंची।

उधर, हंगामे के बाद इंस्टीट्यूट का निदेशक और महिला कर्मी ताला लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन

एक्टिंग कोर्स के नाम पर चल रहीं दुकानें

Molestation of girls in the audition

शहर में एक्टिंग और सिंगिंग सिखाने की आड़ में युवाओं का दोहन किया जा रहा है। आर्थिक के साथ ही शारीरिक शोषण की शिकायतें भी मिलने लगी हैं। संजय प्लेस में भी इस तरह के कई इंस्टीट्यूट चल रहे हैं।

यहां छेड़खानी और यौन शोषण तक की शिकायतें मिलती रही हैं। पिछले साल संजय प्लेस में चलने वाले एक इंस्टीट्यूट के निदेशक पर युवती ने पैसा हड़पने और अश्लील प्रस्ताव रखने की शिकायत तत्कालीन एसपी सिटी पवन कुमार से की थी।

अलीगढ़ की महिला ने नाला सुपारा, ईस्ट संतोष भवन ठाणे, मुंबई निवासी परवेज खान, इंस्टीट्यूट के निदेशक अरुण शर्मा, अशोक कुमार व मीनू विरुद्ध छेड़खानी और षड्यंत्र का मुकदमा थाना हरीपर्वत में दर्ज कराया है। परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed