महिला खिलाड़ी से बंद कमरे में छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी फुटबाल एसोसिएशन के सचिव शमसुद्दीन के खिलाफ महिला फुटबालर ने रविवार को कमरे में अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला फुटबालर ने इस संबंध में थाना कैंट में रिपोर्ट लिखाई है। महिला खिलाड़ी का कहना है कि सचिव ने उसे कमरे में बुलवाकर इंडिया टीम में खिलवाने का लालच देकर छेड़छाड़ की थी।
रविवार की सुबह उप क्रीड़ा अधिकारी एवं फुटबाल कोच शमीम अहमद ने एक महिला फुटबालर से कहा कि अगर वह चाहे तो इंडिया खेल सकती है। महिला खिलाड़ी बातों में आ गई।
आरोप है कि इसके बाद शमीम महिला खिलाड़ी को लेकर यूपी फुटबाल एसोसिएशन के सचिव के नदेसर स्थित आवास पर रविवार की सुबह पहुंचे और उसे वहां अकेले छोड़कर वापस आ गये।
सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महिला खिलाड़ी के अनुसार, बंद कमरे में फुटबाल एसोसिएशन के सचिव शमसुद्दीन ने उसे पास बुलाकर बैठाया और कंधे पर हाथ रखकर अश्लील बातें करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो सचिव ने उसे बहलाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो नाराजगी जताते हुए फोन कर क्रीड़ा अफसर को उसे ले जाने को कहा। क्रीड़ा अफसर ने वापस महिला खिलाड़ी को ले जाकर सिगरा स्टेडियम में छोड़ दिया। जहां उसने अन्य महिला खिलाड़ियों को घटना की जानकारी देकर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।
पुलिस स्टेडियम पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद शाम को आधा दर्जन महिला खिलाड़ी कैंट थाने पर पहुंची और घटना की लिखित तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर कैंट विपिन राय ने बताया कि महिला खिलाड़ी ने लिखित तहरीर दी है। खिलाड़ी की तहरीर पर छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार के तहत यूपी फुटबाल एसोसिएशन के सचिव शमसुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।