फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Molestation in mumbai

मुंबई में युवती से सरेआम छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Thu, 13 Mar 2014 07:48 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
Molestation in mumbai

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कांदीवली में कुछ लोगों ने सरेआम एक 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की। जोर जबरदस्ती कर रहे गुंडों ने युवती के लगभग सारे कपड़े फाड़ डाले।

विज्ञापन


दुखद बात यह है कि गुंडों से बचने की कोशिश में असहाय युवती मदद के लिए एक रेस्टोरेंट में घुसी लेकिन गुंडे उसे वहां से भी बाहर खींच लाए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों और पेट्रोलिंग पर मौजूद एक पुलिस कांस्टेबल ने गुंडों से युवती को बचाया।

विज्ञापन

तीन आरोप‌ियों की पहचान

Molestation in mumbai

पुलिस के अनुसार, यह शर्मनाक वाकया हिंदुस्तान नाका के पास सोमवार शाम को करीब 4:30 बजे का है। आरोपी गुंडों में से तीन की पहचान फय्याज अहमद खान, सरोज खान और नौशाद खान के रूप में हुई है। इन सभी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वाकये के अनुसार, पीड़िता और उसकी एक महिला दोस्त बांद्रा से ऑटो रिक्शा से हिंदुस्तान नाका पहुंची। अचानक उन्हें लगा कि उनके पास किराया देने लायक पैसे नहीं है। पीड़िता की दोस्त के रिश्तेदार वहीं पर पास में रहते हैं।

कपड़े तक फाड़ द‌िए

Molestation in mumbai

वह उनके घर पैसे लेने चली गई जबकि पीड़िता ऑटो रिक्शा में ही उसका इंतजार करनी लगी। जब काफी देर बाद भी उसकी दोस्त नहीं लौटी तो पीड़िता ने वापस चलने को कहा लेकिन ऑटो रिक्शा चालक ने वहीं पर किराया देने को कहा।

पीड़िता ने ऑटो चालक को अपना मोबाइल दिया लेकिन ऑटो चालक उससे बहस करने लगा। इसी बीच क्रिकेट खेल कर लौट रहे कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की तो युवकों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed