{"_id":"bfcf106bef3921e5c94128d1dd1659a2","slug":"molestation-case-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोज के बहाने महिला से अश्लील हरकत करता रहा फोटोग्राफर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पोज के बहाने महिला से अश्लील हरकत करता रहा फोटोग्राफर
अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 12 Jan 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली से पति संग ताजमहल देखने आई एक महिला से फोटोग्राफर ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान के बाद पीड़िता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नई दिल्ली निवासी दंपति ताजमहल में फोटोग्राफर मुकेश उर्फ कप्तान थाना ताजगंज को साथ ले गया। फोटोग्राफर ने पोज लेने के बहाने महिला को छूना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने उसका विरोध किया। इसके बाद भी फोटोग्राफर हरकतों से बाज नहीं आया।
उसने मामले की जानकारी पति का दी। दंपति के कड़े तेवर देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरे मामले की शिकायत दंपति ने सीआईएसएफ के जवान से की। आरोपी फोटोग्राफर की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज पीड़िता को दिखाए गए।
विज्ञापन
उसी के आधार पर फोटोग्राफर की शिनाख्त की गई। पर्यटन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना पर्यटन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी फोटोग्राफर की तलाश शुरू कर दी है।