10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, मनचलों ने फाड़े कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के जलालाबाद में कुछ बिगड़ैल शोहदों ने स्कूल से घर जा रही 15 वर्षीय छात्रा के साथ सरेराह न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि विरोध करने पर उसे पीट दिया और कपड़े फाड़ दिए। चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण आक्रोशित भीड़ ने खंहडर पुलिस चौकी और कोतवाली का घेराव कर लिया।
भीड़ ने कस्बा का मुख्य चौराहा भी जाम भी लगाया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रेप के प्रयास और मारपीट की धारा समेत पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो नाबालिग है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह नौ वर्षीय भाई के साथ स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर वापस जा रही थी। दोनों रास्ते में गांव अंटिया के पास पहुंचे, तभी वहां दो लड़कों ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर छात्रा को गिरा दिया। दोनों उसके साथ छेड़खानी करने लगे। छात्रा के विरोध करने पर लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी और फिर कपड़े फाड़ दिए।
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को घेरा
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोहदों को ललकारा तो वे भाग खड़े हुए। मामला दो संप्रदायों का होने के कारण खबर फैलते ही तमाम संगठनों के लोग इकट्ठे हो गए और खंडहर पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल आरपी सिंह पुलिस चौकी खंडहर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद वह एक आरोपी और छात्रा के परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंचे। कुछ देर में ही ट्रैक्टर-ट्रालियों से सैकड़ों लोग हाथ में लाठी-डंडा लिए कोतवाली पहुंच गए।
कस्बे से भी भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ शामिल हो गए। भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर लिया। करीब एक घंटे तक भीड़ हंगामा करती रही। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव खंडहर निवासी मुस्लिम पुत्र महबूब और एक अन्य किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।