फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   molestation and gang rape

कहीं गैंगरेप तो कहीं छेड़छाड़ के विरोध पर हत्या

Wed, 27 Aug 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Aug 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
molestation and gang rape

यूपी की ये दो खबरें है। एक देवरिया जिले की है जहां सातवीं की एक छात्रा से गैंगरेप किया गया है तो दूसरी खबर में पत्नी से छेड़छाड़ करने से रोकने पर उसकी हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


देवरिया जिले में रेप और छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को तीन युवकों ने 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की मॉ की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय एक बालिका सुबह सात बजे स्कूल जा रही थी। वह गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। स्कूल के पहले झुरमुट में तीन युवक उसे खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह चिल्लाई तो दरिंदों ने उसका मुंह बंद कर दिया। घटना के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। लड़की रोते हुए घर पहुंची। उसने अपनी मां को आपबीती बताई।

पत्नी से छेड़छाड़ बनी मौत का कारण

molestation and gang rape

पीड़ित की मां ने गांव के तीन युवकों बृजेश, लल्लू और रवि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप का अभियोग पंजीकृत किया गया है। बालिका को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत कोतवाली प्रभारी विरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और धारा बढ़ सकती है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वहीं, खरखौदा के गांव चौलका में मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव मंगलवार सुबह गांव के खेतों में पड़ा मिला। गौरतलब है कि मरने वाले ने कुछ दिन पहले ही कुछ युवकों को पत्नी से छेड़छाड़ करने से रोका था।

इसी रंजिश को अब हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। गांव चौलका निवासी नंदकिशोर (35) पुत्र झिलसे मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था।

रवींद्र ने बदला लेने के लिए हत्या की

molestation and gang rape

सोमवार को वह घर पर ही था। शाम को वह किसी काम से घर से बाहर गया और रात को वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्यों को सूचना मिली कि नंदकिशोर का शव खेतों में पड़ा है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले को लेकर आसपास के लोगों से जांच पड़ताल करने के साथ ही परिवार के सदस्यों से भी बात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

नंदकिशोर के शव के मुआयने के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया नंदकिशोर को फांसी देकर मौत के घाट उतारा गया लगता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात को लेकर कुछ सबूत जुटाए हैं। पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है कि सोमवार शाम नंदकिशोर किसके साथ था और कहां था। इसको लेकर कुछ ग्रामीणों से भी बातचीत की गई है।

नंदकिशोर के भाई धर्मेंद्र के बयान पर पुलिस ने चौलका के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के ही रवींद्र ने नंदकिशोर की पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। तब से ही नंदकिशोर और रवींद्र के बीच तनातनी चली आ रही थी। यही कारण है कि रवींद्र ने अपना बदला लेने के लिए अपने साथी जयकरण के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed