फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   MMS was made ??of high-profile women

MMS बना अमीर औरतों को ऐसे करता था ब्लैकमेल

Tue, 27 May 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 May 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
MMS was made ??of high-profile women

पुलिस ने एक ऐसे युवक को दबोचा है जो महिलाओं की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। युवक की माने तो वह 40 से ज्यादा हाई प्रोफाइल महिलाओं को झांसे में लेकर शिकार बना चुका है।

विज्ञापन


युवक के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, डायरी और लैपटॉप बरामद किया है। लैपटॉप में कई महिलाओं की अश्लील क्लिपिंग मिली हैं।

शहर कोतवाली के एसएसआई राजवीर सिंह और आबकारी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह के मुताबिक बिजनौर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पंकज चौधरी के बारे में सूचना मिली थी कि वह महिलाओं को झांसे में लेकर उनकी अश्लील क्लिप बनाता है।
विज्ञापन

शादीशुदा महिलाओं को फांसता था

MMS was made ??of high-profile women

पुलिस पंकज की ताक में लग गई और उसे घर के पास से दबोच लिया। पंकज के पास से पुलिस ने लैपटॉप, पांच मोबाइल और एक डायरी बरामद की।

लैपटॉप में पांच छह महिलाओं की अश्लील क्लिपिंग मिली हैं। पंकज मोबाइल से अश्लील क्लीपिंग बनाने के बाद महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे पैसा वसूलता था।

पैसा न देने पर क्लिपिंग बाजार में उतारने की धमकी देता था। झांसे में आई महिलाएं पंकज की मांगों को पूरा करती थीं। पुलिस की माने तो पंकज के खाते में महिलाओं से 50 से 70 हजार रुपये तक आते हैं।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह 40 से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। वह वर्ष 2008 से इस काम को कर रहा है।

शातिराना अंदाज से बनाता था क्लीपिंग

MMS was made ??of high-profile women

30 साल के पंकज के निशाने पर शादीशुदा महिलाएं ज्यादा रहती थीं। एक दो युवतियों को भी वह जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुका है।

युवक ने बताया कई महिलाएं उससे बचने के लिए बिजनौर छोड़कर चली गई हैं।

पंकज चौधरी की सेंट मैरी स्कूल के पास सीमेंट की दुकान है। झांसे में लेकर पंकज महिलाओं को अपने मकान पर ले जाता था।

उसने अपने कमरे में लैपटॉप के बैग में छेद कर रखा है। बैग के छेद में मोबाइल फिक्स करके कैमरे का मुंह बेड की ओर कर देता था। जो महिलाएं बेड तक उसके साथ गईं, उसकी वह अश्लील क्लिपिंग बना लेता था।

विज्ञापन

निशाने पर थी हाई प्रोफाइल महिलाएं

MMS was made ??of high-profile women

पुलिस के मुताबिक पंकज ने पत्नी को छोड़ रखा है। वह घर पर अकेला रहता है।

हाई प्रोफाइल महिलाएं पंकज के निशान पर थीं। ऐसे महिलाएं बदनामी के डर से उसे अच्छी रकम दे देती थीं। किसी महिला के एसपी से उसकी हरकत की गोपनीय शिकायत करने के बाद पंकज को पुलिस ने दबोचा।

पंकज आईपीएल का सट्टा भी करा रहा था। पुलिस ने पंकज के बताने पर आईपीएल पर सट्टा खेलने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पंकज 500 या 600 रुपये तक का सट्टा कराता था। इस बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed