फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   MMS sensation of Gangrep

गैंगरेप के इस MMS ने उड़ाए पुलिस के होश!

Tue, 24 Jun 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Jun 2014 12:09 PM IST
MMS sensation of Gangrep

मूल रूप से बागपत के दोघट क्षेत्र की युवती पति के साथ शताब्दी नगर में किराये पर रहती थी।



थाना परतापुर पहुंची युवती ने बताया कि पति की आमदनी खास न होने पर वह करीब 15 दिन पूर्व नौकरी की तलाश में मोदीनगर गई थी।

जहां वह एक सीमेंट कारोबारी से मिली। आरोप है कि कारोबारी ने उसे अपनी फर्म में नौकरी देने का झांसा देकर गोदाम पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

कारोबारी ने इस दौरान दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना ली। किसी को बताने पर इसे सार्वजनिक करने की धमकी दे दी।

युवती के घर पर फिंकवा दी अश्लील सीडी

MMS sensation of Gangrep

बदनामी के डर से वह परतापुर आ गई। इस बीच, आरोपी उसे लगातार बुलाता रहा। लेकिन वह नहीं गई।

आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने उसके घर पर अश्लील सीडी भेजते हुए धमकी दी कि वह मोदीनगर नहीं आई तो रेप की क्लिप को इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम कर देगा।

इस पर वह अपने पति के साथ थाना परतापुर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चूंकि घटनास्थल मोदीनगर का बताया गया। इसलिए थाने पहुंची युवती को तुरंत थानाध्यक्ष परतापुर के साथ मोदीनगर भेजा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को हुई जानकारी

MMS sensation of Gangrep

यूपी के मुजफ्फरनगर में गैंगरेप की एक और वारदात की चर्चाओं ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, एक वीडियो क्लिपिंग एक-दूसरे के मोबाइल में फारवर्ड हो रही हैं।

यह क्लिपिंग दस माह पूर्व की बताई जा रही है। पुलिस गुपचुप तरीके से घटना की तह तक जाने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि शाहपुर में बसी मार्ग स्थित कब्रिस्तान में महिला से गैंगरेप की वारदात को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि युवती से गैंगरेप कर वीडियो क्लिप बनाए जाने से कस्बे में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

दस माह पूर्व की बताई जा रही है यह क्लिपिंग

MMS sensation of Gangrep

वारदात की क्लिपिंग एक-दूसरे के फोन में भेजी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि गैंगरेप का वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिजनों को घटना की जानकारी मिली है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

पुलिस गुपचुप तरीके से मामले की जांच में जुटी है, लेकिन जाहिर तौर पर पुलिस ऐसी कोई घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।

एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इस तरह की न तो कोई सूचना मिली है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलती है जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed