पोर्न साइट पर अपना एमएमएस देख छात्रा ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कटक जिले में 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 12वीं के एक छात्र ने लड़की का एमएमएस बनाकर एक पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया था। पोर्न साइट पर अपना एमएमएस देख लड़की ने लोकलाज के चलते जहर खाकर जान दे दी।
पीडि़ता के पिता ने 18 साल के आरोपी कमलाकांत मल पर अपनी बेटी को ब्लैकमेलिंग और उसको गलत काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की 10वीं की परीक्षाएं हाल ही में खत्म हुई थीं।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ किए घिनौने कृत्य को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था। पीड़िता के पिता ने कहा, "आरोपी ने मेरी बेटी का उस वक्त एमएमएस बना लिया जब वो नहाने जा रही थी। उस दौरान ही आरोपी ने मेरी बेटो को यौन संबंध बनाने को मजबूर किया।"
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, बालेश्वर, राउरकेला, जाजपुर समेत तमाम हिस्सों में इस तरह के सेक्स वीडियो लीक किए जा चुके हैं। यह वीडियो इस तरह के ही वीडियो में से एक है।
पीड़िता के पिता ने बताया, " जब मुझे मालूम चला कि मेरी बेटी का सेक्स वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया जा चुका है तब मैने अपनी बेटी से बात की और कुछ ही देर बाद हमने आरोपी का पता लगा लिया। मेरी बेटी में लोगों की तरह तरह की बातें और ताने सुनने की हिम्मत नहीं थी इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।
उन्होंने नेमाला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं नेमाला पुलिस थाने के एएसआई जयश्री ओझा ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे।