फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   MMS in Hyderabad school, students make video in washroom

स्कूल के बाथरूम में बनाया छात्रा का MMS

Tue, 25 Nov 2014 03:11 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
MMS in Hyderabad school, students make video in washroom

लगातार बढ़ रहे बाल अपराध के मामलों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। सबसे बड़ी मुसीबत ये है कि ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिनमें आरोपी नाबालिग होते हैं।

विज्ञापन


इस बार मामला हैदराबाद का है। जहां एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्रों ने दूसरी कक्षा की एक लड़की को बाथरूम में वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


मामला का खुलासा होने पर कई अभिभावक भड़क गए और उन्होंने स्कूल के बाहर विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने अभिभावाकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पीड़ित बच्ची के परिजनों समेत दूसरी छात्राओं के परिजनों ने भी इस शर्मनाक घटना का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को बचा रही हैं प्रिंसिपल?

MMS in Hyderabad school, students make video in washroom

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल में बने टॉयलेट में गई हुई थी। इसी दौरान 9वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने उसका एमएमएस बना लिया और एक दूसरे को शेयर भी किया।

मासूम बच्ची ने जब घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो अन्य अभिभावकों के साथ मिलकर उन्होंने प्रदर्शन किया।

दबाव बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने कहा कि आरोपी छात्रों की पहचान की जा रही है। पता चलते ही उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि स्कूल की प्रिंसिपल सीता किरन ने कहा कि बिना वजह विवाद बढ़ाया जा रहा है। एमएमएस बनाने जैसे कोई घटना स्कूल में नहीं हुई। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि एक छात्र गलती से उस बाथरूम में घुस गया था जिसमें बच्ची मौजूद थी। यह महज एक चूक थी लेकिन इसे तोड़मरोड़ कर बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। हम पूरे स्कूल की देखरेख करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed