फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mms and gang rape in up

फिर MMS की शिकार हुई एक छात्रा

Thu, 18 Sep 2014 10:53 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
mms and gang rape in up

पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर तीन युवकों ने एक युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती की अश्लील क्लिप बना ली, जिसके जरिये उसे तीन माह तक ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन


बुधवार शाम युवती ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत की, तब पुलिस की नींद टूटी। तीन युवक और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगलाताशी की युवती बीए की छात्रा है। वह दिल्ली पुलिस और एसएससी की लिखित परीक्षा दे चुकी है। आरोप है कि पड़ोसी सुधीर कुमार ने पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर युवती से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कागज ले लिए।
विज्ञापन


इस सिलसिले में बातचीत करने के बहाने सुधीर ने पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के मकान में युवती को बुलाया। वहां सुधीर के दोस्त दीपक और सतीश पहले से मौजूद थे। तीनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और महिला ने उसकी अश्लील क्लिप बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती का झांसा देकर गैंगरेप

mms and gang rape in up

तीन महीने से तीनों क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे और दुष्कर्म करते रहे। परेशान होने पर युवती ने अपनी विधवा मां को आपबीती सुनाई। मां और बेटी ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार को मां-बेटी अपने रिश्तेदार को लेकर एसएसपी आवास पहुंचीं। एसपी सिटी ओमप्रकाश ने महिला थाना एसओ अलका सिंह को बुलाया और पीड़ित युवती को उनके साथ भेजा। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।

एसओ कंकरखेड़ा महावीर सिंह का कहना था कि आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधीर से युवती की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed