AAP नेत्री की बनाई अश्लील क्लिपिंग, ब्लैकमेलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की एक महिला नेत्री का अश्लील फिल्म बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि, आरोपी ने खुद को निर्दोष करार देते हुए थाने की हवालात में ही आत्महत्या करने की भी कोशिश की।
मामला अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके का है, जहां आम आदमी पार्टी की महिला संयोजक नेहा (परिवर्तित नाम) को हाथरस अड्डे इलाके का एक फोटोग्राफर उमेश कुमार उर्फ हैप्पी पिछले कुछ समय से तंग कर रहा था।
नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील क्लिपिंग
बताया जाता है कि इस महिला नेत्री के बेटे ने टीवी पर डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, तो लोग उसे बधाई देने उसके घर आए।
इसी दौरान वह हैप्पी नाम का एक फोटोग्राफर भी आया नेहा से बोला कि, आप भी मॉडल बन सकती हैं। अपने अच्छे फोटो भेजिए।
एक दिन हैप्पी ने नेहा को फोटो सूट और रिहर्सल के लिए घर पर बुलाया और उसके बाद कोल्ड ड्रिंक मे नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाई।
बाद में हैप्पी ने नेहा को अश्लील क्लिपिंग दिखाकर ब्लैकमैल करना शुरू कर दिया।
शर्ट का फंदा बनाकर हवालात में आत्महत्या की कोशिश
यहां तक की उसने नेहा की फेसबुक आईडी हैक कर कई आपत्तिजनक फोटो भी अपलोड कर दिया।
नेहा ने तंग आकर अपने परिवार वालों को सारी बात बताई और हैप्पी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि उसने खुद को निर्दोष करार देते हुए थाने की हवालात में ही आत्महत्या की कोशिश की।
वह तो समय पर स्टाफ की नजर पड़ गई और उसे काबू कर लिया गया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।