एमएलसी समर्थक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के समर्थक और मंगरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय (40) की रविवार की रात साढ़े आठ बजे भवानीपुर चट्टी के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मंगरपुर गांव निवासी रघुनाथ पांडेय के पुत्र दिनेश कुमार पांडेय एमएलसी यशवंत सिंह के बाजार स्थित आवास पर रहते थे।
रविवार की रात वह बाइक से घर जा रहे थे कि इसी बीच भवानीपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं।
रास्ते में तोड़ दिया दम
वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
कुछ देर बाद पहुंचे चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने दिनेश को आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
खबर लिखे जाने तक दिनेश के परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।