फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   MLC supporter shot dead hectic

एमएलसी समर्थक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Jul 2015 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसेना (मऊ)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसेना (मऊ) Updated Tue, 21 Jul 2015 04:42 AM IST
विज्ञापन
MLC supporter shot dead hectic

विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के समर्थक और मंगरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय (40) की रविवार की रात साढ़े आठ बजे भवानीपुर चट्टी के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मंगरपुर गांव निवासी रघुनाथ पांडेय के पुत्र दिनेश कुमार पांडेय एमएलसी यशवंत सिंह के बाजार स्थित आवास पर रहते थे।
विज्ञापन


रविवार की रात वह बाइक से घर जा रहे थे कि इसी बीच भवानीपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें  रोक लिया और ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में तोड़ दिया दम

MLC supporter shot dead hectic

वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

कुछ देर बाद पहुंचे चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने दिनेश को आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबर लिखे जाने तक दिनेश के परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed