{"_id":"30cdfae4453b873a1a66769801332b8a","slug":"miscreants-robbed-a-man-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद कदमों पर थाना, बदमाशों ने लिया लूट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चंद कदमों पर थाना, बदमाशों ने लिया लूट
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने गए एक निजी कंपनीकर्मी को बदमाशों ने अगवाकर कार, अंगूठी, चेन और नगदी लूट ली।
विज्ञापन
थाने के सामने से अगवा कर्मचारी को बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक टीएचए और दिल्ली की सड़कों पर घुमाने के बाद मंसूरी में फेंक दिया। साहिबाबाद पुलिस इस मामले को लूट की जगह मारपीट बता रही है। वहीं, एसएसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
लाजपत नगर ए ब्लॉक निवासी अक्षय कुमार निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। मंगलवार रात को वे घर के पास ही नए साल की पार्टी में शरीक होने गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे वे कार से साहिबाबाद थाने के पास पान के खोखे पर सिगरेट खरीदने गए थे।
विज्ञापन
सिगरेट लेकर वह लौट रहे थे तभी तीन युवक आए और हाथ देकर गाड़ी रोकी। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उन्हें गनप्वांइट पर ले लिया और कार के अंदर डाल लिया। एक बदमाश गाड़ी चलाने लगा और कार को दिल्ली की ओर ले गए। करीब तीन घंटे तक बदमाश कार को दिल्ली, टीएचए और गाजियाबाद की सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद वे अक्षय को मंसूरी में सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कार के साथ-साथ अंगूठी, चेन, मोबाइल और पर्स आदि लूट लिया। मंसूरी पुलिस की मदद से अक्षय साहिबाबाद थाने पहुंचे और कार लूट की शिकायत दी। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को ट्रेस कर लिया जाएगा। हालांकि एसएचओ ने मामले को मारपीट का बताया।
उन्होंने लूट की वारदात से इंकार किया। उधर, मीडिया को मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अक्षय और उनकी मां को लेकर इधर-उधर घुमाती रही। करीब डेढ़ घंटे तक थाने के एसओजी रूम में बिठाए रखा। इसके बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया।