फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   minor who wanted to become actress gang raped several times in mumbai

हीरोइन बनाने का झांसा देकर किशोरी से गैंगरेप

Wed, 18 Nov 2015 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Nov 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
minor who wanted to become actress gang raped several times in mumbai

मुंबई के गोरेगांव की 17 वर्षीय किशोरी को फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने और नाम कमाने का ख्वाब देखना भारी पड़ गया। हीरोइन बनने की चाहत रखने वाली किशोरी मदद करने का झांसा देने वालों की हवस का शिकार हो गई।

विज्ञापन


कई लोगों ने किशोरी को अच्छी फिल्मों के काम दिलाने का झांसा देकर पिछले कई महीनों से उसका रेप और गैंगरेप कर रहे थे।

इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी के गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया था जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रेप कराने के लिए मजबूर किया जाता था। किशोरी के परिजनों ने मामले पर पुलिस को शिकायत की जिसके बाद दो अश्लील फिल्म बनाने वाली दो आरोपी महिलाएं और एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

तंग आकर किशोरी ने घर में बताई कहानी

minor who wanted to become actress gang raped several times in mumbai

किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक शख्स से उसकी दोस्ती हुई जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहा था। वह शख्स में फिल्म में शूटिंग के लिए और होटलों वेटर तौर पर लड़कियों की भर्ती करता था।

एक दिन आरोपी ने किशोरी को अपने साथ अहमदाबाद ले गया जहां पर उसका तीन लोगों ने गैंगरेप किया और इस घटना की फिल्म भी बना डाली। इसके बाद सूरत के पास भडोली ले जाया गया जहां उससे एक शख्स ने रेप किया।

इसके बाद फिल्मों की शूटिंग के बहाने फिर उसे अहमदाबाद लाया गया जहां उससे दो लोगों ने रेप किया। पीड़िता ने बताया कि वह आए दिन रेप का शिकार होने से तंग आ गई थी और इस बारे में अपने घर में बताने का निर्णय लिया। किशोरी ने घटना के बारे मे जब घर बताया तो घर वालों ने पुलिस में शिकायत उसका मेडिकल कराया।

मेडिकल में डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed