{"_id":"9ef36fb486501577707f7a5550d60657","slug":"minor-student-killed-neighbour-in-coimbatore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से की शिकायत तो पत्थर से कुचल दिया सिर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां से की शिकायत तो पत्थर से कुचल दिया सिर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़का लगभग एक महीने से कॉलेज नहीं जा रहा था। शराब पीना उसकी आदत में शुमार हो गया था।
विज्ञापन
यह बात पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को मालूम हो गई। उसने लड़के की मां से इस बारे में शिकायत कर दी।
इससे नाराज लड़के ने पत्थर से महिला का सिर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है। यह घटना तमिलनाडू के कोयम्बटूर की है।
टीओआई के अनुसार, 17 वर्षीय आरोपी लड़का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने शनिवार को 80 वर्षीय के चेंदाल का सिर कुचल कर हत्या कर दी।
इसका कारण यह था कि चेंदाल ने उसकी गलत आदतों की शिकायत उसकी मां से की थी, जिससे उसे डांट पडी़ थी।
हत्या की बात स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार केंद्र में भेज दिया है।