फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   minor student beaten to death for cigarette in delhi

सिगरेट के लिए सीनियर्स ने छात्र को मार डाला

Mon, 12 Aug 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
minor student beaten to death for cigarette in delhi

आपने सुना है कि सिगरेट पीने से कैंसर होता है और इससे लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन दिल्ली के एक नौंवी कक्षा के छात्र की मौत का कारण सिगरेट बनी, न कि उससे होने वाला कैंसर।

विज्ञापन


दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 10वीं और 12वीं के तीन छात्रों ने शनिवार रात नौवीं कक्षा के एक छात्र को पीट-पीटकर मार डाला। इसकी वजह यह थी कि उसने सिगरेट के लिए पैसे मांगने पर आरोपी छात्रों की शिकायत शिक्षक से कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शशि गार्डन स्थित झुग्गी में रहने वाला संदीप सर्वोदय बाल विद्यालय में पढ़ता था। शनिवार रात करीब सात बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीन लड़कों ने उसे रोक लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी, इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लड़के फरार हो गए। एक परिचित संदीप को बेहोशी की हालत में घर लेकर पहुंचा। परिजन तत्काल उसे लालबहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां लीलावती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपी छात्रों ने संदीप से सिगरेट पीने के लिए रुपए मांगे थे। मना करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई की थी।

इस पर परिजनों ने स्कूल जाकर तीनों लड़कों के खिलाफ शिकायत की थी। इसी बात को लेकर आरोपी खफा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed