फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Minor raped in school by principal at his residence mumbai

प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा का किया बलात्कार

Fri, 21 Aug 2015 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Aug 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
Minor raped in school by principal at his residence mumbai

जिन लोगों पर भरोसा करके माता -पिता अपने बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मदारी देते वही बच्चों की आबरू लूट रहे हैं। नवी मुंबई में एक स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना डाला। 37 साल के इस आरोपी प्रिंसिपल को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, घटना नवी मुंबई के नौसारी इलाके के गौरी गांव का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 12 साल की छात्रा का बलात्कार करने से पहले दो बार उसके साथ छेड़छाड़ भी किया था। आरोपी प्रिंसिपल स्कूल परिसर में बने आवास में ही रहता था। उसने अपने आवास में बुधवार को छात्रा का बलात्कार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी पिंसिपल का नाम गोकुल पटेल है। गोकुल पटेल ने कथित तौर पर बच्ची का बलात्कार किया है। पीड़ित छात्रा के पिता खेतों में मजदूरी का काम करते हैं, उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म होने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के हास्टल में ही रहती थी छात्रा

Minor raped in school by principal at his residence mumbai

बताते हैं जब छात्रा के पिता थाने में उसके रेप की शिकायत करने गए तो पुलिस ने कई घंटे तक उन्हें थाने के बाहर खड़ा कर रखा और फिर गुरवार की शाम को शिकायत दर्ज की। इसके बात छात्रा से पूछताछ के बाद आरोपी पिंसिपल को गिरफ्तार किया।

छात्रा के पिता दूसरे गांव में रहकर मजदूरी करते जिससे वह रोज दूसरे गांव के स्कूल में नहीं जा सकती थी ‌इस‌लिए बाद छात्रा के घर वालों ने उसे स्कूल में ही बने छात्रावास में रख दिया था।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि रेप करने से पहले प्रिंसिपल रविवार को एक क्लास में बुलाया और फिर दरबाजा बंद कर उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद मंगलवार को उसने फिर से बुलाया और फिर क्लास का दरबाजा बंद कर फिर से छेड़छाड की।

इसके बाद उसने बुधवार को छात्रा को अपने घर में बुलाया और फिर उसका बलात्कार कर दिया। छात्रा ने बताया कि उसने उसे शांत रहने की धमकी भी दी थी। बताते हैं कि छात्रा इस घटना से परेशान होकर गुरुवार को घर चली गई और घर में सारी घटना बताई। जिसके बाद उसके पिता ने मामले पर पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed