{"_id":"b5d11632687e8a1e8b277ee8873c8708","slug":"minor-maid-mms-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने बनाया नौकरानी का MMS ताकि...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मालिक ने बनाया नौकरानी का MMS ताकि...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Nov 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
घरेलू नौकरों पर मालिकों के अत्याचार और शोषण के मामले थम नहीं रहे हैं। ओडिशा में एक दंपत्ति ने आदिवासी नाबालिग नौकरानी का अश्लील एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन
दंपत्ति ने उसे धमकी दी कि अगर वह उनके घर का कामकाज छोड़ेगी तो उसका एमएमएस सार्वजनिक कर देंगे। लड़की ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत की।
एनआरआई महिला की एक और दरिंदगी का खुलासा
पुलिस ने शनिवार को उनकी गिरफ्तारी के लिए जब घर पर छापा मारा तो वे वहां से भाग निकले। घटना संबलपुर जिले के बेलपहाड़ की है।
जागृति और धनंजय की हैवानियत की पूरी कहानी
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, मुकुल सिंह और उसकी पत्नी अर्चना पर 16 साल की नौकरानी को नग्न कर वीडियो बनाने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता उनके घर से भाग निकली और मां-बाप को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
'बासी खाने का विरोध करने पर मालकिन मुझे जलाती थी'
पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत की। उसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दंपत्ति ने दो साल पहले पीड़िता को अपने यहां काम पर रखा था। उसने बताया कि जब वह कोई काम नहीं कर पाती थी तो उसे प्रताड़ित किया जाता था।