फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Minor made impotent by electric shocks in private parts in Prison

हवालात में करंट के झटके, बना दिया नपुंसक!

Wed, 03 Dec 2014 04:00 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
Minor made impotent by electric shocks in private parts in Prison

अपनी करतूतों की वजह से लगातार चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस के बाद अब मध्य प्रदेश में भी पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाबालिग को पुलिस ने बिजली के झटके दिए। नाबालिग ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे नपुंसक बनाने की कोशिश की और इसके लिए उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट लगाया।

आईजी रीवा को दी गई शिकायत में 17 वर्षीय पीड़ित पीड़ित सुनील (काल्पनिक नाम) ने बताया कि बैकुंठपुर पुलिस ने 29 नवंबर को उसे चोरी का शक होने के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सुनील के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए शनिवार को थाने में रखा गया। रविवार को भी उसे परिजनों से नहीं मिलने दिया गया और कस्टडी में ही रखा गया। सोमवार को एसडीएम से मामले की शिकायत किए जाने के बाद उन्हें पीड़ित से मिलने दिया गया। तब पता चला कि पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में पकड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने दी नपुंसक होने की रिपोर्ट

Minor made impotent by electric shocks in private parts in Prison

टीओआई के अनुसार, हवालात में मुलाकात के दौरान उसने रिश्तेदारों को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। तब जाकर पुलिसवालों की करतूत का पता चला।

इसके बाद वे लोग उसे लेकर एक निजी डॉक्टर ‌पास गए, जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मेडिकल के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित हमेशा के लिए नपुंसक हो चुका है।

वरिष्‍ठ अधिकारियों को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पीड़ित क‌े प्राइवेट पार्ट्स पर करंट लगाने के अलावा लाइटर से भी जलाया गया था। यह सब कुछ बैकुंठपुर पुलिस चौकी इंचार्ज के इशारे पर किया गया।

इस मामले में रीवा के एसपी आकाश जिंदल ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed